{"_id":"68dac92e19064c9c07076175","slug":"60000-rupees-stolen-from-a-medical-store-accused-in-custody-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-156984-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर से 60 हजार चुराए, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर से 60 हजार चुराए, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित एक मेडिकल पर रविवार की शाम युवक दवा लेने के बहाने आया। युवक ने गल्ले से 60 रुपये की नकदी चुरा ली। घटना राजापुर चौकी क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस चोरी करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला काशीनगर निवासी अंकित जायसवाल ने बताया कि उनकी राजापुर मंडी के पास दवा की दुकान है।
बताया कि घटना शाम करीब आठ बजे हुई। दुकान पर एक युवक आया और उसने दवाइयां भी लीं। आरोप है कि युवक ने बातचीत के दौरान गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपये चुरा लिए। आरोपी मौके से भाग गया।
रुपये चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी ने आसपास के अन्य व्यापारियों को सूचना दी। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल एक युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।