{"_id":"6585db3c36b3a32ceb060734","slug":"60-thousand-vehicles-running-without-hsrp-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11480-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना एचएसआरपी दौड़ रहे 60 हजार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना एचएसआरपी दौड़ रहे 60 हजार वाहन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की सड़कों पर 60 हजार से ज्यादा वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के बिना दौड़ रहे हैं। इनमें निजी, व्यावसायिक और सरकारी कार्यालयों के वाहन शामिल हैं। विभाग का दावा है कि बीते एक सप्ताह में 200 से अधिक वाहनों का चालान गलत नंबर प्लेट होने के कारण किया गया है।
जिले में निजी और कॉमर्शियल वाहनों के पंजीकरण का आंकड़ा छह लाख से ज्यादा है। इन वाहनों में बाइक, कार, बस, डीसीएम, ट्रक व सरकारी कार्यालयों के वाहन शामिल हैं। नए नियमों के तहत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। इसकी निर्धारित समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे वाहनों पर पांच हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की जाती है।
जागरूकता और जुर्माने के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की संख्या तो बढ़ी है लेकिन अब भी 10 फीसदी वाहन स्वामी बेपरवाह हैं। 60 हजार से ज्यादा वाहन बिना एचएसआरपी के ही दौड़ाए जा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर कचहरी के पास खड़ी पुलिस की गाड़ी में आगे की नंबर प्लेट टूटी थी। पीछे की नंबर प्लेट ही गायब नजर आई। चालक भी बिना सीटबेल्ट के वाहन दौड़ा रहा था। मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में भी एचएसआरपी नजर नहीं आई। कलक्ट्रेट परिसर में भी कई वाहन बिना एचएसआरपी के दिखे।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब 60 हजार वाहनों पर एचएसआरपी लगनी बाकी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चालान भी हो रहा है। एक सप्ताह में करीब 200 और शुक्रवार को 20 वाहनों का चालान गलत नंबर प्लेट मिलने पर किया गया है।