फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   60 percent candidates left the forest and forest life guard exam

60 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ दी वन एवं वन जीव रक्षक की परीक्षा

Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
60 percent candidates left the forest and forest life guard exam
लखीमपुर खीरी। रविवार को शहर के 27 विद्यालयों में वन एवं वन जीव रक्षक की परीक्षा संपन्न हुई। करीब तीन साल आयोजित हुई परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 11784 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा देने के लिए 4716 अभ्यर्थी ही केंद्रों पर पहुंचे। 7068 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वन रक्षक एवं वन जीव रक्षक परीक्षा के लिए शहर के 27 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा देने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। केंद्रों के गेट पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की लाइन लगने लगीं। सघन तलाशी और मुन्ना भाइयों को पकड़ने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा दोपहर साढ़े बारह बजे शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
विज्ञापन

पंजीकृत अभ्यर्थी- 11784
उपस्थित हुए- 4716
अनुपस्थित रहे- 7068
उपस्थिति प्रतिशत- 40.2
अभ्यर्थी परीक्षा होने की छोड़ चुके थे उम्मीद
पीलीभीत निवासी सुषमा का कहना है कि पेपर काफी अच्छा हुआ है। निगेटिव मार्किंग के चलते वही प्रश्न हल किए जो पूरी तरह से आते थे। पेपर में हिंदी व्याकरण के प्रश्न ज्यादा पूछे गए। भीरा निवासी गरिमा पांडेय बताती हैं कि 2019 में वन जीव रक्षक की भर्ती निकली थी। तब आवेदन किया था। अब तो इसका पेपर होने की उम्मीद तक छूट गई थी। फिलहाल पेपर बेहतर अच्छा हुआ। बीसलपुर निवासी सुमति वर्मा का कहना है कि 650 वैकेंसी थी। इसके लिए 2019 में आवेदन किया था। परीक्षा होने का विश्वास कायम था। हिंदी व्याकरण के प्रश्न ज्यादा पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को वन रक्षक एवं वन जीव रक्षक की परीक्षा 27 केंद्रों पर शांति पूर्वक और नकलविहीन संपन्न हो गई। पंजीकृत के सापेक्ष करीब 40 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 60 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। - डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए एवं प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed