फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   60 farmers from Ramgarh sugar mill area visited

Lakhimpur Kheri News: रामगढ़ चीनी मिल क्षेत्र के 60 किसानों ने किया भ्रमण

Sun, 25 May 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
60 farmers from Ramgarh sugar mill area visited
मैगलगंज। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत रामगढ़ चीनी मिल के 60 प्रगतिशील किसानों ने अजबापुर चीनी मिल के रीजन मैगलगंज के गांव लिधिआई, बांदूखेड़ा, चौगानपुर व कठकोरवा में भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस मौक़े पर आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ने की उन्नत खेती की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। डालमिया मिल क्षेत्र से आए किसानों ने पेड़ी गन्ना प्लॉटों का अवलोकन किया और गन्ने की बेहतरीन बढ़वार देखकर गदगद हो उठे। प्रगतिशील किसान जोगा सिंह के फार्म पर पेड़ी प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि विधियों से अवगत कराना तथा पेड़ी गन्ने की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान मिल अधिकारियों ने मिट्टी प्रबंधन, उर्वरक संतुलन, सिंचाई व्यवस्था, कीट नियंत्रण, आरएमडी का प्रयोग और पेड़ी गन्ने के सफल प्रबंधन पर किसानों को व्यावहारिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक गन्ना डॉक्टर हरेंद्र त्रिपाठी ने पेड़ी प्रबंधन में आर एमडी के संचालन, गैप फिलिंग, मल्चिंग व उर्वरकों के उपयोग, स्प्रे एवं कीटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डालमिया मिल से आए मिल अधिकारी आरएन दीक्षित ने बताया कि हमने यहां जो देखा वह अत्यंत प्रेरणादायक है। पौधे स्वस्थ हैं, पत्तियां हरी-भरी और खेतों की देखभाल अत्यंत वैज्ञानिक तरीके से की गई है। हम इस प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीखकर लौट रहे हैं।

रीजनल हेड रमेश चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसान नई तकनीकों से लाभान्वित हो सकें।
इस मौके पर ज़ोनल इंचार्ज पंकज सिंह, अरविंद सिंह, प्रगतिशील किसान गुड्डन सिंह,अर्जुन सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, रनजोत सिंह, बलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, पट्टी सिंह, कुलबीर सिंह, बेयंत सिंह व क्षेत्रीय कामदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed