{"_id":"67d5cae53e0ebe6d16014024","slug":"579-files-are-pending-in-the-bank-awaiting-approval-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-141298-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्वीकृति के इंतजार में बैंक में लंबित हैं 579 फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्वीकृति के इंतजार में बैंक में लंबित हैं 579 फाइलें
विज्ञापन
जिला उद्योग कार्यालय। सवाद
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के लिए शासन जोर दे रहा है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग आगे आ भी रहे हैं, लेकिन बैंकों में फाइलें अटक रहीं हैं। बैंक फाइलों को स्वीकृति देने के बजाय कोई न कोई कमी निकालकर उसे निरस्त कर देते हैं, जिससे आवेदकों के रोजगार स्थापना की मंशा सफल नहीं हो पा रही।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शासन ने जनपद के एक हजार युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, एक हजार लक्ष्य के सापेक्ष जिला उद्योग विभाग की ओर से 945 लाभार्थियों के आवेदनों की फाइलें बैंक को भेजी जा चुकी हैं। इसमें बैंक ने 367 को स्वीकृति देेते हुए 176 को लोन दे दिया है, जो अपना-अपना कारोबार शुरू कर चुके हैं। करीब 579 फाइलें बैंक में लंबित हैं, जिनको स्वीकृति का इंतजार है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि जो लंबित फाइलें हैं, उसमें भी कुछ न कुछ कमी निकालकर बैंक उन्हें निरस्त कर चुका है। कितनी फाइलें निरस्त की गईं हैं कि इसका आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। राष्ट्रीयकृत बैंकों की स्थिति तो ठीक है, निजी क्षेत्र की बैंकों की स्थिति बेहद खराब है। उधर, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जो फाइलें स्वीकृत हुई हैं, उनको ऋण वितरण इस सप्ताह किया जा सकता है।
विज्ञापन
...तो इस वजह से निरस्त हो जाती हैं फाइलें
बैंक सूत्रों ने बताया कि आवेदन निरस्त होने के दो कारण होते हैं। एक तो आवेदन में व्यवसाय कुछ अंकित किया जाता है और ऋण स्वीकृति के समय आवेदक दूसरे मद में रुपये खर्च करने की अनुमति चाहते हैं। दूसरा अधिकतर आवेदन एजेंटों के माध्यम से भरवाए जा रहे हैं, जिससे वह सभी कॉलम में आवेदक के हिसाब से नहीं, अपने हिसाब से जानकारी फीड कर देते हैं, जिससे आवेदन निरस्त हो जाता है।
योजना में बिना ब्याज मिल सकता है पांच लाख तक लोन
युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बिना ब्याज पांच लाख रुपये का लोन देने की सुविधा है। कोई भी युवा इस योजना के तहत लोन लेकर अपना कारोबारी शुरू कर सकता है।
एक हजार लोगों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष 945 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जिसमें 367 स्वीकृत हो चुके हैं और 176 को लाभ दिया जा चुका है। बैंक में 579 फाइलें लंबित हैं। -उज्ज्वल सिंह, जिला उद्योग अधिकारी
इस संबंध में बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की जा चुकी है कि बेवजह फाइलों को लंबित न रखा जाए। एक बार फिर मामले की समीक्षा की जाएगी। कुछ आवेदकों को इस हफ्ते भी लोन बांटे जा सकते हैं। -अभिषेक कुमार, सीडीओ
आवेदन निरस्त होने के कई कारण होते हैं। कभी आवेदक की सिविल खराब होती है तो कभी दस्तावेज में कोई कमी होती है। कभी-कभी ऋण लेने के पीछे मंशा कुछ और होती है। बैंक पूरी जांच पड़ताल करने के बाद भी आवेदन को स्वीकृत देती है। -अजय पांडेय, एलडीएम