{"_id":"6734e623688cbaf26402af7a","slug":"56-percent-increase-in-vehicle-sales-on-diwali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-133124-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिवाली पर वाहनों की बिक्री में 56 प्रतिशत इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिवाली पर वाहनों की बिक्री में 56 प्रतिशत इजाफा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली के त्योहार पर रिकॉर्ड तोड़ वाहनों की बिक्री हुई है। अक्तूबर में इससे पिछले माह से वाहन बिक्री में 56 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।
अक्तूबर में महत्वपूर्ण त्योहारों में नवरात्रि, धनतेरस और दिवाली थी। अधिकांश शुभ काम लोग इन्हीं त्योहारों पर करते हैं। खासकर खरीदारी करना। नवरात्रि व धनतेरस पर अधिकांश लोगों ने वाहनों की खरीदारी की। पूरे साल में अक्टूबर ही एक ऐसा महीना रहा, जिसमें सबसे अधिक वाहनों की बिक्री हुई। अन्य माह की अपेक्षा अक्तूबर में 56 प्रतिशत अधिक वाहन बिके हैं।
वाहनों की बिक्री का यह आंकड़ा परिवहन विभाग में होने वाले पंजीकरण से सामने आया। जिले में सितंबर में 2198 वाहनों का पंजीकरण हुआ था, जबकि अक्तूबर में 3876 का पंजीकरण कराया गया। सबसे ज्यादा बाइकों का पंजीकरण है। दूसरे नंबर पर कार और ट्रैक्टर हैं। इसी तरह ई-रिक्शा, छोटा हाथी आदि वाहन भी बिके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अक्तूबर में 1305 लाइसेंस जारी
अक्तूबर में न सिर्फ वाहनों की बिक्री हुई, बल्कि लाइसेंस भी खूब जारी हुए। सितंबर महीने में मात्र 413 लोगों के लाइसेंस जारी किए थे, जबकि अक्तूबर 1305 लाइसेंस जारी किए गए है।
-- -- -- -- -- -- --
हर वर्ष नवरात्रि और धनतेरस पर अधिकांश लोग वाहन खरीदते हैं। सभी नए वाहनों का पंजीकरण एआरटीओ कार्यालय में होता है। अक्तूबर में 3876 वाहनों का पंजीकरण हुआ हैं, जिसमें सभी प्रकार वाहन शामिल हैं।
-अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ