फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   5,527 children in Palia received the measles-rubella vaccine.

Lakhimpur Kheri News: पलिया में 5,527 बच्चों को लगा खसरा-रूबेला का टीका

Mon, 23 Feb 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
5,527 children in Palia received the measles-rubella vaccine.
पलियाकलां। स्वास्थ्य विभाग का खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान क्षेत्र में गति पकड़ रहा है। 16 फरवरी से अब तक पलिया क्षेत्र के 133 सरकारी और निजी स्कूलों में कुल 5,527 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

परसिया गांव में भी टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को प्रतिरक्षित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया के अधीक्षक डॉ. भरत सिंह ने बताया कि खसरा और रूबेला वायरस से बचाव के लिए पांच से दस वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूबेला एक गंभीर संक्रामक रोग है, जिसे जर्मन खसरा भी कहा जाता है और यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है।
विज्ञापन

बच्चों में बुखार, सिरदर्द, शरीर पर चकत्ते और लसीका ग्रंथियों में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देने पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के दाएं हाथ में त्वचा के नीचे इसकी एक खुराक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर अंकित दीक्षित ने बताया कि 26 फरवरी को गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, पलिया मांटेसरी स्कूल और गुरुकुल स्कूल में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित होगा। 27 फरवरी को गुरु नानक इंटर कॉलेज और सेंट एन स्कूल में पांच से दस वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों पर अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed