फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आग लगने से लाखों का सामान जला

आग लगने से लाखों का सामान जला

Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से लाखों का सामान जला

विज्ञापन

आग लगने से लाखों का सामान जला
मोहम्मदी। क्षेत्र के दो स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रविवार की रात मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर स्थित ब्रह्मदेव आश्रम के पास एक परचून/मोबाइल शाप और कपड़े प्रेस करने वाले खोखे में आग लग गई जिससे परचून/मोबाइल की शाप में तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।

दुकान मालिक संजय कुमार का कहना है कि किसी ने रंजिशन आग लगा दी, जिससे उसका नुकसान हो गया। इसी खोखे के पड़ोस में हरिहर पुर गांव के श्रीनिवास की लांड्री की दुकान भी जल गई जिससे उसमें रखे 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े जल गए। दोनों पीड़ितों ने एसडीएम मोहम्मदी को सूचना दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खोखों में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। उधर गांव बरैंचा के रामनरेश पुत्र रामसागर के घर में अचानक लगी आग से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े और उसकी पुत्री नीशू देवी एमए तक की मार्कशीट, 4500 रुपये नकद जल गए। घर वालों ने ग्रामीणों की मद्द से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी ने हल्का लेखपाल को सूचना दी है। यह घटना भी रविवार रात की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed