{"_id":"5bdc5194bdec227eda0312ac","slug":"51541165460-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने नृत्य संगीत से समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने नृत्य संगीत से समां बांधा
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर चल रही सांस्कृतिक श्रंखला के 11वें दिन इरफान म्यूजिकल ग्रुप ने स्थानीय संगीत सम्मेलन में गीत, संगीत और नृत्य से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि विधायक मंजू त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई और ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कलाकार मुईन सिद्दीकी ने इस कार्यक्रम का रोचक ढंग से संचालन किया।
मोहम्मद अजीज ने भजन पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया। बाद में हम जीएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए... और बेवफाई का शिकवा करूं तो ये मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी....गीत गाए। मोहम्मद इरफान ने प्यार का तोहफा लाए हैं......। और इस तरह आशिकी का असर छोड़ जाएंगे...गीत सुनाए। स्वाति गौड़ ने आओ हुजूर तुमको सितारों में लें चलूं.....। मैं शरमाऊं किस किस को सुनाऊं अपनी प्रेम कहानियां.....जैसे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व नगर पालिका सदस्य राजेश सिंह कक्का ने कई गीत सुनाकर समां बांध दिया। ेप्रवीण कुमार, हर्षित अवस्थी और हर्षित सिंह ने भी गीत पेश किए। म्यूजिकल ग्रुप की नृत्यांगनाओं ने मनमोहक नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, सौरभ सिंह सोनी, राजकुमार त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, राज किशोर पांडेय प्रहरी, प्रह्लाद पुरी, रश्मि गुप्ता, माधव प्रसाद चतुर्वेदी, अनिल शुक्ला, डॉ. सतीश कौशल बाजपेई, अभय सक्सेना, देवाशीष मुखर्जी, विजय गुप्ता, मोहित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।