{"_id":"5bc328d6bdec226966334fd3","slug":"51539516630-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर भी तंगहाल होंगे 60 हजार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर भी तंगहाल होंगे 60 हजार किसान
Updated Sun, 14 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर भी तंगहाल होंगे 60 हजार किसान
बांकेगंज। गोला चीनी मिल क्षेत्र के 60 हजार गन्ना किसान इस दिवाली पर भी तंगहाल रहेंगे। इस समय जहां घर में लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं, वहीं हमारे अन्नदाता त्योहार मनाने के लिए उधार मांगते घूम रहे हैं।
गोला चीनी मिल क्षेत्र में 60 हजार सट्टाधारक गन्ना किसान हैं। बांकेगंज क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान अंग्रेज सिंह, विपिन शर्मा, प्रेम सिंह, संजय भार्गव, विपिन शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, कृष्ण किशोर मिश्र आदि का कहना है कि पिछले वर्ष सात नवंबर 2017 को गोला चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ था। चीनी मिल ने सट्टाधारक किसानों का 239 लाख क्विंटल गन्ना खरीद कर 29 मई 2018 को मिल बंद की थी। किसानों का आरोप है कि 11 महीने पहले खरीद किए गन्ने का भुगतान उनके बैंक खातों में महज 15 मार्च 2019 तक का आया है। गोला चीनी मिल पर आज भी 60 हजार सट्टाधारक किसानों का दो अरब, 64 करोड़, 76 लाख, 33 हजार रुपया बकाया है, जिसे चीनी मिल दबाए बैठी है। ब्यूरो
विज्ञापन
