{"_id":"5ab7a62b4f1c1b91778b7632","slug":"51521985067-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार आवेदकों को मिलेगा शादी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार आवेदकों को मिलेगा शादी अनुदान
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
शादी अनुदान योजना के तहत एक हजार आवेदकों को 20-20 हजार रुपये अनुदान मिलने का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजने के लिए दो करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया है। मार्च के अंत तक पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगा, जिसमें 735 अनुसूचित जाति और 265 सामान्य लाभार्थी हैं।
शादी अनुदान योजना के तहत वित्त वर्ष 2017-18 में करीब छह हजार लोगों ने आवेदन किए थे, लेकिन कुछ महीने तक योजना को बंद किए जाने से अब तक किसी को लाभ नहीं मिल पाया था। अब जिला स्तरीय कमेटी की स्वीकृति के बाद एक हजार आवेदकों को शादी अनुदान का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जो समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में पहले लाभार्थी होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि शेष लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही पात्र आवेदकों को लाभ दिया जाएगा।