{"_id":"5a6dc6334f1c1bb3208b5e56","slug":"51517143603-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फर्रुखाबाद रेलमार्ग निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फर्रुखाबाद रेलमार्ग निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। फरवरी में होने वाले संसद के बजट सत्र में गोला से मोहम्मदी, शाहजहांपुर होते हुए फर्रुखाबाद तक नई रेल लाइन बिछाने को मंजूरी की एक बार फिर उम्मीद बंधी है। 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार ने इस नए रेल मार्ग को बजट में शामिल किया था और इसका सर्वेक्षण भी शुरू कराया था।
नगर निवासी तत्कालीन संचार उपमंत्री बालगोविंद वर्मा ने इस रेल मार्ग के निर्माण का बीड़ा उठाया था। फाइल भी बनी, किंतु उनके निधन के बाद यह मामला बंद हो गया। वर्ष 1998 में पीलीभीत सांसद और तत्कालीन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री मेनका गांधी ने मैलानी से शाहजहांपुर तक रेल मार्ग निर्माण के लिए तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। तब रेल मंत्री ने लिखा था कि बरहन एटा लाइन का शाहजहांपुर तक विस्तार करने संबंधी सर्वेक्षण को वर्ष 1998-99 के बजट में शामिल कर लिया गया है।
शाहजहांपुर के रास्ते फर्रुखाबाद से गोला गोकर्णनाथ तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वेक्षण को अध्यन किया जा रहा है। मैलानी और गोला गोकर्णनाथ पहले ही रेल लाइन से जुड़े हैं, जब कभी यह लाइनें तैयार हो जाएंगी, वांछित संपर्क भी स्थापित हो जाएगा।
विज्ञापन
रेलमंत्री नीतीश कुमार ने तब लोकसभा में भी सदस्यों को बताया था कि गोला से फर्रुखाबाद के लिए नवीन रेल लाइन का यह सर्वेक्षण पहले ही स्वीकृत हो गया है। सर्वेक्षण शुरू हुआ, किंतु बाद में बजट न मिलने के कारण काम बंद हो गया। फिलहाल, अब फिर लोगों को इस रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिलने की आस बंधी है।
नए रेल मार्ग के लिए प्रस्ताव तैयार
गोला से फर्रुखाबाद तक नए रेलमार्ग का मामला उन्होंने पिछले वर्ष बजट सत्र में रखा था, इस बार भी उन्होंने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही भेज दिया जाएगा और क्षेत्रवासियों की मांग को बजट सत्र में सदन में उठाएंगी।
- रेखा वर्मा, सांसद धौरहरा खीरी
स्व. बालगोविंद वर्मा का है सपना
गोला से फर्रुखाबाद तक प्रस्तावित रेलमार्ग पिता स्व. बाल गोविंद वर्मा का सपना था, जिसे मेरी माताजी और स्वयं मैने कई बार सदन में उठाया। इस बजट सत्र में भी वह इस मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराने के लिए सदन में उठाएंगे।
- रविप्रकाश वर्मा, राज्यसभा सदस्य।
केंद्रीय मंत्री को दिया है प्रस्ताव
मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र को रेलमार्ग से जोड़ना बहुत आवश्यक है। मैंने गोला वाया मोहम्मदी, शाहजहांपुर होते हुए फर्रुखाबाद तक रेलमार्ग बनाने के लिए शाहजहांपुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया है। उन्होंने इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रेलमार्ग निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
- लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक मोहम्मदी