{"_id":"5a5228a04f1c1b4e198b543c","slug":"51515333792-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं के बीच गुनगुनी धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं के बीच गुनगुनी धूप ने दी राहत
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
माौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के बीच छह दिन बाद रविवार को दोपहर बाद खिलकर निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह से रजाइयों में दुबके लोग बाहर निकल आए और जमकर धूप का आनंद लिया। धूप निकलने के बावजूद तेज सर्द हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रविवार सुबह मामूली कोहरा रहा। बाद में कोहरा तो छंट गया लेकिन आसमान में बादल और वातावरण में धुंध सी छाई रही। इससे दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। दिन में एक बजे के बाद धूप निकलना शुरू हुई। धूप निकलने से लोगों की जान में जान आई। बाजार में भी चहल पहल बढ़ गई।
ममरी। बीते चार दिनों से आसमान में कोहरा छाए रहने और धूप न निकलने से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लोग अलाव के सहारे दिन काट रहे हैं।
बिजुआ। हाड़ मांस को कंपकंपा देने वाली सर्दी में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा हाल अस्पताल में खराब हैं यहां आने वाले मरीज और उनके तीमारदार सर्दी में बैठकर रात कटने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं मुख्य चौराहों पर भी अलाव का कोई इंतजाम नहीं हैं।