{"_id":"5a21922b4f1c1bf4688beb88","slug":"51512149547-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग में युवक ने गंवा दी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइडिंग में युवक ने गंवा दी अपनी जान
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजुआ।
बहन-बहनोई को साथ लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर और बहन को मामूली चोटें आई हैं। सीएचसी के डॉक्टर ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर किया है, जबकि बहन को वहीं से ही छुट्टी दे दी गई।
हादसा भीरा लखीमपुर राजमार्ग पर बिजुआ पुल के पास हुआ है। सीतापुर जिले के सूरजनपुर परसदा निवासी जयपाल गुरुवार को अपने बड़े बहनोई रामनाथ निवासी अंगेठा थाना हरगांव के साथ बहन को विदा कराने रेवतीपुरवा एक बाइक से आया था। शुक्रवार को रामनाथ, दोनों (छोटी साली जयपाल) को एक ही बाइक पर बैठाकर वापस अपनी ससुराल लौट रहा था। बसतौला में बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी छोटी साली हादसे में छिटकर दूर जा गिरी। उसे कम चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक समेत घायल को बिजुआ सीएचसी ले गई। जहां से घायल जयपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।