{"_id":"59c7eb814f1c1b7d688b6614","slug":"51506274177-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल जयंती की पूर्व संध्या पर निकली पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल जयंती की पूर्व संध्या पर निकली पथ संचलन
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल जयंती की पूर्व संध्या पर निकली पथ संचलन
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कल सोमवार को है। इसकी पूर्व संध्या पर विद्या भारती से संबंध शहर के सात विद्यालय की ओर से शहर में पथ संचलन यात्रा निकाली गई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिंदी व अंग्रेजी माध्यम सहित सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, डॉ. हेड़गेवार शिशु मंदिर, महिर्ष विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं रविवार की शाम को नसीरूद्दीन मौजी मैदान में इकठ्ठा हुए। वहां से दो पथ संचलन यात्राएं निकाली गईं, जिन्हें जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई व खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक यात्रा सदर चौराहे से अस्पताल रोड और वहां से लोहिया भवन होते हुए दूूसरी यात्रा नौरंगाबाद से सौजन्या तिराहे होते हुए रोडवेज बस अड्डा से हीरालाल धर्मशाला चौराहे से नसीरूद्दीन मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। पथ संचलन यात्रा में पंडित दीनदयाल के प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्रा, बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई सहित अन्य स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।