{"_id":"665f8b86166b0e89d6093304","slug":"500-villages-lost-electricity-due-to-storm-and-water-created-an-outcry-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-121496-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंधी-पानी से 500 गांवों की बिजली गुल, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंधी-पानी से 500 गांवों की बिजली गुल, मचा हाहाकार
विज्ञापन
मझगई के गंगापुरवा में आंधी से गिरा बिजली का खम्भा-संवाद
लखीमपुर। गुरुवार की शाम आई तेज आंधी-पानी से बदहाल हुई बिजली व्यवस्था अभी ठीक नहीं हो पाई कि सोमवार की रात फिर आंधी ने बिजली व्यवस्था बिगाड़ दी। इससे करीब पांच सौ से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर में भी आंधी पानी से मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। हालांकि, दोपहर बाद तक कुछ क्षेत्रों में बिजली ठीक हो गई। बिजली न रहने से भयंकर गर्मी में लोग परेशान हाे रहे हैं।
सत्तर गांवों की बिजली रही ठप
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद उपकेंद्र के पांच फीडरों के करीब 170 गांवों की बिजली ठप हो गई। जेई सिकंदराबाद शिवम पांडे ने बताया की सुबह आठ बजे तक अधिकांश जगहों पर फॉल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। कई जगह कर्मचारी लगे हैं, जल्दी ही सभी गांवों की बिजली बहाल हो जाएगी। संवाद
बिजली लाइनों पर गिरीं पेड़ों की डालें
संसारपुर। आंधी के बाद करीब 90 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को बहुत परेशानी हुई। मंगलवार को 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। तब जाकर लोगों कुछ राहत मिली। हालांकि, ओवरलोडिंग के कारण दिन भर थोड़ी-थोड़ी देर बाद ट्रिपिंग होती रही। जेई रोहित ने बताया तेज आंधी की वजह से कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालें टूटकर तारों के ऊपर गिर गई थीं। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। डाल हटवा कर तार जोड़ दिए हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
दस बजे तक नहीं मिली बिजली
मोहम्मदी। राजापुर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे दो बजे रात से करीब दस बजे तक बिजली नहीं मिल पाई। क्षेत्र के गांव केहुआ, खजुहा, गुलरिया, परवस्तनगर, सिसौरा निकूमपुर, भगेली, शेखापुर और मगरेना आदि गांवों की बिजली ठप हो गई। 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान लोग काफी परेशान रहे।
बिजली न रहने से परेशान रहे लोग
अमीरनगर। सोमवार की रात करीब 2:00 बजे आंधी के चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई। दोपहर बाद बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर, मूड़ा खालसा गांव में भी आंधी के बाद से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। यहां पर भी दोपहर बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू हो पाई।
तीन सौ गांव अंधेरे में
निघासन। सोमवार रात सात घंटे बिजली गुल रहने से 300 गांव अंधेरे में रहे। रात एक बजे मौसम खराब हुआ और बिजली चली गई। सुबह आठ बजे बिजली आई, लेकिन एक घंटे बिजली रहने के बाद फिर चली गई। इस दौरान कई बार ट्रिपिंग हुई। नगर के अलावा देहात के तीन सौ गांवों के लोग बिजली की कटौती से परेशान रहे। एसडीओ विकास यादव ने बताया कि तेज हवा के चलते बिजली से खतरा होने के कारण कटौती की गई थी। संवाद