फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   5 vehicles fail fitness test, school vehicles also in short supply

Lakhimpur Kheri News: फिटनेस टेस्ट में 5 वाहन फेल, स्कूली गाड़ियों में भी कमी

Wed, 29 Apr 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
5 vehicles fail fitness test, school vehicles also in short supply
स्कूल वाहन में एक्सपायरी सिलिंडर सहित अन्य खामी मिलने पर फिटनेस में फेल वाहन। संवाद
लखीमपुर खीरी। वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान कई खामियां सामने आईं। बुधवार को फिटनेस के लिए पहुंचे 22 वाहनों में से पांच मानकों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें वापस कर दिया गया। इनमें स्कूली वाहन भी शामिल रहे।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय के पास पीलीभीत-बहराइच हाईवे किनारे दोपहर दो बजे से जांच शुरू हुई। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार ने दस्तावेजों की जांच के बाद वाहनों की फिटनेस परखी। एक स्कूल के वाहन में सीसी कैमरा नहीं था, दूसरे का पावदान कमजोर पाया गया। एक वाहन का शीशा चटका था और एक में फायर सिलिंडर एक्सपायर मिला। एक अन्य वाहन में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी होने पर भी फिटनेस देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में अब भी फिटनेस जांच मैन्युअल तरीके से आंखों के सहारे की जा रही है, जिससे वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन मुश्किल हो जाता है। यात्री और स्कूली वाहनों की जांच 10 से 15 मिनट, जबकि अन्य वाहनों की सात से आठ मिनट में पूरी कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आरआई की कमी से बढ़ रही परेशानी
जिले में आरआई की स्थायी नियुक्ति नहीं है। सीतापुर के आरआई संजय कुमार अतिरिक्त प्रभार में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही जांच करते हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-----------
ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन का इंतजार
जिले में ऑटोमेटिक फिटनेस जांच के लिए टेस्टिंग स्टेशन खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसके शुरू होने पर वाहनों की तकनीकी जांच और प्रदूषण की स्थिति का सटीक आकलन संभव होगा।

----------
बारीकी से जांच का दावा
संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बारीकी से जांच की जाती है। चेसिस, लाइट, इंडिकेटर, टायर सहित सभी पहलुओं की जांच के बाद ही फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है। कमी पाए जाने पर वाहन को वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed