फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   43 people found suffering from fever in village Chakdaha

Lakhimpur Kheri News: गांव चकदहा में 43 लोग मिले बुखार से पीड़ित

Tue, 19 Sep 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
43 people found suffering from fever in village Chakdaha
संचारी रोगों के फैलने की मिली जानकारी के बाद  स्वास्थ्य केंद्र खमरिया के डॉक्टरों की टीम
खमरिया। ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकदहा में संक्रामक रोग ग्रामीणों पर कहर बरपा रहे हैं। घाघरा नदी के उस पार गांव होने के कारण लोगों को इलाज तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

खमरिया सीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को स्टीमर से घाघरा नदी को पार कर ग्राम पंचायत चकदहा पहुंची। टीम में शामिल डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. एसके द्विवेदी, आरके शुक्ला व दिवाकर वर्मा ने शिविर लगाकर ग्रामीणों का परीक्षण किया। इसमें 43 ग्रामीण बुखार से पीड़ित मिले। इसके अलावा 22 लोग चर्म रोग, 25 लोग पेट एवं 50 ग्रामीण आंख दर्द व 43 लोग अन्य विभिन्न रोगों से ग्रसित मिले। इनको दवाएं देकर दिन में शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने, रात में सोते समय मच्छरदानी लगाने, उबला हुआ पानी पीने की जानकारी दी गई। बुखार आने पर सीएचसी में दिखाने के लिये कहा गया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सीएचसी खमरिया से ग्राम पंचायत चकदहा की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। इसमें 40 किलोमीटर की दूरी वाहन से और 10 किलोमीटर की दूरी नदी पार करके पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed