फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क किनारे खेत में खड़ी बाघिन देख बाइक सवार के होश उड़े

सड़क किनारे खेत में खड़ी बाघिन देख बाइक सवार के होश उड़े

Thu, 14 Feb 2019 04:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खेत में खड़ी बाघिन देख बाइक सवार के होश उड़े
बांकेगंज। कस्बा की बाजार से गुलाबनगर गांव जा रहे बाइक सवार युवकों को हेड लाइट की रोशनी में गांव के पास खेत में एक बाघिन खड़ी दिखाई दी। आबादी के पास खेत में बाघिन खड़ी देख बाइक सवार युवकों के होश उड़ गए। उन्होंने गांव पहुंचकर इसकी सूचना लोगों को दी। ग्रामीणों के शोरगुल करने पर बाघिन गन्ने खेत में छिप गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा की मेन मार्केट से बुधवार शाम करीब आठ बजे नफासत और नजाकत बाइक पर सवार होकर गुलाबनगर गांव जा रहे थे। इस दौरान बाइक की हेड लाइट की रोशनी में गांव की आबादी से सटे मुशीर खां के खेत में उन्हें बाघिन खड़ी दिखाई दी। खेत में बाघिन खड़ी देख दोनों युवकों के होश उड़ गए। उन्होंने गांव पहुंचकर इसकी सूचना लोगों को दी। आबादी के निकट बाघिन की मौजूदगी के चलते शोरगुल करते हुए ग्रामीण वहां पहुंचते, इससे पहले बाघिन गन्ने खेत में छिप गई। ग्रामीण टार्च की रोशनी में जब खेत में गए तो उन्हें वहां बाघिन के पगचिह्न मिले। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को बाघिन के पगचिह्न गुलाबनगर के पास स्थित झाला गांव के किनारे खेतों में होते हुए जंगल की ओर जाते दिखाई पड़े। वन कर्मियों का कहना है कि गुलाबनगर गांव आबादी के पास पहुंची बाघिन के वापस जंगल जाने के पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के महुरेना बीट जंगल से सटे करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पिछले एक माह से दो शावकों संग सक्रिय बाघिन लोगों को विचरण करते दिखाई पड़ रही है। बाघिन वन कर्मियों को लगातार चकमा देते हुए करीब 25 किलोमीटर के दायरे में भ्रमण कर रही है। इस दौरान बाघिन ने एक पालतू गाय, दो छुट्टा पशुओं सहित गन्ने के खेत में एक जंगली सुअर को निवाला बनाया है। हालांकि अभी तक किसी इंसान पर हमला न करने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। उधर गुलाब नगर गांव के मुश्ताक अली, जलीस अहमद, इरफान अली, हनीफ खां आदि का कहना है कि बीते सोमवार को दो शावकों संग बाघिन आबादी से महज 500 मीटर की दूरी पर पहुंच गई थी। अभी लोग इस घटना को भुला भी नहीं पाए थे कि बुधवार रात गांव आ रहे बाइक सवारों को बाघिन दिखाई पड़ने से लोगो में दहशत है। उधर रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि बुधवार रात गुलाब नगर गांव के पास बाघिन के दिखाई पड़ने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम बाघिन की लगातार निगरानी कर रही है। टीम को बाघिन के पगचिह्न जंगल में जाने के मिले है। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed