{"_id":"5b1928174f1c1bb0318b590f","slug":"41528375319-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा-सीतापुर रेल लाइन पर क्षत-विक्षत मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा-सीतापुर रेल लाइन पर क्षत-विक्षत मिला शव
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 07एलकेएचपी751 , 752
रोजा-सीतापुर रेल लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिला
नहीं हुई शव की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
उचौलिया। कोतवाली पसगवां की पुलिस चौकी उचौलिया क्षेत्र में रोजा-सीतापुर ब्रांच रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। अनुमान है कि उसकी उम्र 28 साल की है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
गांव मठ के पास बृहस्पतिवार की सुबह कीमैन राधेश्याम ने पेट्रोलिंग के दौरान जब शव देखा तो इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। सुबह करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। कुछ दूरी पर कटी पड़ी बांह में चटख गुलाबी रंग का शर्ट का टुकड़ा फंसा था। शर्ट का कुछ हिस्सा और काले रंग की पैंट ट्रैक के बीच पड़ी थी। कोई कागजात और रुपये न मिलने से युवक की मौत को लेकर लूट और हत्या करके ट्रैक पर फेंकने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर कुछ सिक्के भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।