{"_id":"5b13f6b64f1c1bac6e8b5f01","slug":"41528034998-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपाह वायरस को लेकर अलर्ट, पक्षियों के कटे फल खाने से करें प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपाह वायरस को लेकर अलर्ट, पक्षियों के कटे फल खाने से करें प
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्लग- निपाह वायरस को लेकर अलर्ट,
पक्षियों के कटे फल खाने से करें परहेज
जिला अस्पताल में पांच बेड हुए रिजर्व
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से हो चुकी मौतों को लेकर पूरे देश में भय का माहौल है। इसकी दहशत लखनऊ पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ ने जिला अस्पताल में पांच बेड़ रिजर्व करने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इससे डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल का कहना है कि निपाह वायरस का संक्रमण पूरे देश में चल रहा है। यह एक घातक जुनोटिक रोग है। उन्होंने बताया कि यह वायरस नया उभरता हुुआ संक्रमण है। जो सीधे फेफड़े एवं तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। अधिकतर मरीजों की मौत फेफड़े की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ने से होती है। जबकि कुछ लोग इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि निपाह वायरस चमगादड़ से होता है,लेकिन सूअर व पालूत जानवर मुनष्य में इसे फैलाने की कड़ी है। सीएमओ ने बताया कि यह वायरस मलेशिया के निपाह में 1998 में फैला था और भारत में पहला रोगी 2001 में पश्चिम बंगाल में मिला। उन्होंने बताया कि यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। सीएमओ ने बताया कि इसके लिए जिला अस्पताल में पांच बेड रिजर्व करा दिए गए हैं।
......
रखें ध्यान
खजूर एव नारियल का सावधानी पूर्वक करें इस्तेमाल।
पक्षियों के कटे फल एवं सब्जियों का बिल्कुल न करें प्रयोग
.....
ये हैं लक्षण
निपाह वायरस का असर पांच से 14 दिन में होता है।
सर्दी जुखाम, बदन, सिर, पेट दर्द, उल्टी आना, खांसी आना, अचानक सांस फूलना, चक्कर आना, झटके एवं बेहाशी आना, कोमा में चले जाना
......
क्या करें और क्या नहीं
खजूर को प्रयोग न करें तो ज्यादा बेहतर
नारियल से बनने वाले चीजों को बिल्कुल न खाएं
हांथो को अच्छी तरह से धोएं और इसके मरीज से दूर रहें
बीमार व्यक्ति के कपड़े, बर्तन और बिस्तर को दूर रखें
बीमारी से मृत व्यक्ति के शव को भी न छुए