फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पांच घंटे ठप रहा ब्राडबैंड, सेलफोन का नेटवर्क गायब

पांच घंटे ठप रहा ब्राडबैंड, सेलफोन का नेटवर्क गायब

Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
पांच घंटे ठप रहा ब्राडबैंड, सेलफोन का नेटवर्क गायब
16एलकेएच 01, 02, 03, 04
विज्ञापन


पांच घंटे ठप रहा ब्राडबैंड, सेलफोन का नेटवर्क गायब
बैंकों में लेन देन और दफ्तरों में कामकाज हुआ प्रभावित
अधिकांश एटीएम बंद, कैश न मिलने से मचा हाहाकार

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से बैंकों में लेनदेन और दूसरे कामकाज ठप रहे। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में कामकाज ठप रहने से बैंकों में भीड़ रही। दोपहर तक लेन देन न होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। सरकारी कार्यालयों में भी नेटवर्क न होने से कामकाज ठप रहा। कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। दोपहर बाद नेटवर्क बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी। इस दौरान बैंकों और एटीएम के सामने लंबी कतारें लगी रहीं।
सीतापुर लखीमपुर फोरलेन निर्माण के चलते आप्टिकल फाइबर केबिल कट जाने से सोमवार सुबह से ही बीएसएनएल नेटवर्क गायब हो गया। करीब पांच घंटे बाद स्थिति में सुधार हो सका। बीएसएनएल नेटवर्क न होने से बैंकों में लेनदेन और दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। सर्वर फेल होने से एटीएम ठप रहे। बैंक और एटीएम ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी को शादी विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए तो किसी को इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। बैंक में लेनदेन ठप रहने से उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतें हुईं। शहर ही ग्रामीण इलाके की बैंकों में भी नेटवर्क की समस्या रही।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में भीखमपुर की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में दोपहर तक सर्वर डाउन रहा। बांकेगंज के स्टेट बैंक में सर्वर फेल होने से दोपहर तक लेन देन बंद रहा। फरधान के इलाहाबाद बैंक, अमीरनगर के ककरहा स्थित इलाहाबाद बैंक, रजागंज की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सर्वर फेल होने से न तो उपभोक्ताओं का पैसा जमा हो सका और न ही निकल सका। पूरे दिन लोग बैंकों और एटीएम के आसपास मंडराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



16एलकेएच 302
नेटवर्क बाधित होने के कारण लेनदेन ठप

अमीरनगर। क्षेत्र की इलाहाबाद बैंक ककरहा में सोमवार को नेटवर्क सेवा बाधित होने के कारण लेनदेन ठप रहा जिसके चलते खातेदार सोमवार को जमा निकासी नहीं कर सके, इससे पहले शनिवार और रविवार को छुट्टी थी तीन दिन से लगातार बैंक बंद होने के चलते सोमवार को दूरदाज से आये ग्राहकों को बिना लेनदेन किये वापस जाना पड़ा।


सेलफोन का नेटवर्क रहा गायब
सोमवार दोपहर तक मोबाइल नेटवर्क गायब रहा। इससे लोगों का कुछ देर के लिए एक दूसरे से संपर्क कट गया। लोगों ने दूसरे नेटवर्क से काम चलाया। बात करने के लिए लोग फोन मिलाते रहे लेकिन संबंध स्थापित नहीं हो सका। इससे दोपहर तक लोग परेशान रहे। बीएसएनएल लैंडलाइन फोन और ब्राडबैंड सेवाएं भी ठप रहीं।

सरकारी दफ्तरों में ठप रहा कामकाज
ब्राडबैंड सेवाएं ठप रहने से आनलाइन नेटवर्किंग ठप रहीं। इससे सरकारी दफ्तरों में न तो सूचनाएं बाहर से आ सकीं और न ही भेजी जा सकी। पूर्ति कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय समेत विकास भवन के सभी कार्यालयों में काम काज पूरी तरह ठप रहा। दोपहर तक कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैंठे रहे जबकि आम लोग दफ्तरों के चक्कर काटते रहे।





लखीमपुर सीतापुर हाईवे के फोरलेन निर्माण के दौरान आप्टिकल फाइबर केबिल कट जाने से बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या पैदा हुई है। दोपहर तक नेटवर्क बाधित रहा इसके बाद सुधार कर लिया गया।
- अश्विनी कुमार, दूर संचार जिला प्रबंधक, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed