फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोला नगर के बाहर बनेगा पीएम हाउस

गोला नगर के बाहर बनेगा पीएम हाउस

Fri, 24 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोला नगर के बाहर बनेगा पीएम हाउस
लखीमपुर खीर।
विज्ञापन

गोला नगर की आबादी के बीच बना पोस्टमार्टम हाउस मोहल्लेवासियों के विरोध के कारण चालू नहीं हो सका था। वहीं किसी हादसे में होने वाली मौतों के कारण जिला मुख्यालय तक पोस्टमार्टम के लिए भागने की पीड़ा को समझते हुए भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने गोला नगर से बाहर पोस्टमार्टम हाउस बनाने का मसौदा तैयार करा दिया है। इससे मोहल्ला मुन्नूगंज में पीएचसी के पास रहने वाले लोगों सहित पूरे इलाके के लिए यह अच्छी खबर है। भाजपा विधायक ने पोस्टमार्टम हाउस से मोहल्ले वालों की दिक्क्तों को देखते हुए इसका निर्माण शहर के बाहर किए जाने के शुरू कर दिए हैं। इसके लिए तहसील प्रशासन ने लखीमपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास जमीन भी चिन्हित कर ली है।
जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम हाउस होने के कारण गोला, मोहम्मदी में सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार होने वाले के शवों को उनके घरवालों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर आना पड़ता था, जिससे घरवालों को शारीरिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हालांकि इसके लिए कुछ साल पहले मोहम्मदी रोड स्थित पीएचसी परिसर में पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण कराया गया था, लेकिन बनने के बाद इसके शुरू होने की नौबत ही न आ सकी। निर्माण के दौरान से ही मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके चलते अभी तक यह चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विधायक अरविंद गिरि ने पोस्टमार्टम शहर के बाहर बनाए जाने के लिए पहल की, जिस पर तहसील प्रशासन ने लखीमपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास जमीन भी चिन्हित कर ली है। अत: सिर्फ चिन्हित जमीन का स्वास्थ्य विभाग के नाम होना बाकी है। विधायक ने निर्माण के लिए धनराशि देने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन चिन्हित कर ली गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर करने की कवायद चल रही है। जमीन ट्रांसफर होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण शुरू पाएगा।
- योगानंद पांडे, एसडीएम गोला

गोला शहर के बाहर पोस्टमार्टम के लिए जमीन चिन्हित हुई है। जमीन हमारे विभाग के नाम ट्रांसफर होने की देरी है। विभाग के नाम जमीन आते ही निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

- डॉ. जावेद अहमद सीएमओ

नगर में पोस्टमार्टम होने से पीड़ितों को देगा राहत
भगवान न करे कभी कोई हादसा हो, क्योंकि हादसे के बाद इलाके के लोगों को अपने की लाश जिला मुख्यालय पर ले जानी पड़ती है, जिससे उन्हें पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार के साथ देरी होने पर अगले दिन अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ऐसे में अगर नगर के बाहर पोस्टमार्टम होगा तो पीड़ितों को जहां जिला मुख्यालय तक भागमभाग नहीं करनी पड़ेगी, वहीं शव की भी दुर्गति नहीं होगी।
- अरविंद गिरि, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed