{"_id":"5a1700bf4f1c1bc45b8b8022","slug":"41511456959-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स गठित, पुलिस से भेजे गए 94 आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स गठित, पुलिस से भेजे गए 94 आरक्षी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
बहुप्रतीक्षित टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का आखिरकार गठन हो ही गया। पुलिस से 94 आरक्षी प्रतिनियुक्ति पर इस फोर्स में भेजे गए हैं। इनमें 86 आरक्षी दुधवा टाइगर रिजर्व में तैनात होंगे, जबकि आठ आरक्षियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तैनात किया जाएगा। टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन और 94 आरक्षियों को प्रतिनियुक्त पर भेजने संबंधी आदेश मय सूची पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने 21 नवंबर को जारी कर दी है।
बाघों की सुरक्षा के लिए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन का निर्णय करीब पांच साल पहले लिया गया था। कई कारणों से इसका गठन लंबित था। उच्च न्यायालय में भी इस फोर्स के गठन का एक मामला लंबित था। आखिरकार 21 नवंबर को डीजीपी ने 94 आरक्षियों को टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने आदेश जारी कर दिया।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सुनील चौधरी ने बताया कि टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में प्रतिनियिुक्ति पर आने वाले 94 आरक्षियों की सूची मिल गई है। इन्हें तीन साल के लिए इस फोर्स में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इन्हें 27 नवंबर तक दुधवा टाइगर रिजर्व में ज्वॉइन करने को कहा गया है। इनके ज्वॉइन करने के बाद इन्हें टाइगर रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स को मिले 94 आरक्षियों में से 40 दुधवा नेशनल पार्क में, 32 कर्तनिया घाट और 14 आरक्षी दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तैनात किए जाएंगे, जबकि आठ आरक्षी पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तैनात किए जा रहे हैं। ज्वॉइन करने के साथ ही उन्हें तैनाती स्थल पर भेज दिया जाएगा।
प्रदेश में टाइगर प्रोटक्शन फोर्स के गठन से दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा आसान होगी। शिकारियों और दूसरे वनापराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
- सुनील चौधरी, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व