{"_id":"59ec868e4f1c1bcf538b870b","slug":"41508673166-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार इंदिरा पार्क में घुसी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार इंदिरा पार्क में घुसी, दो घायल
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में शनिवार की देर रात एक बेकाबू कार जा घुसी। इससे पार्क की सीढ़ियों पर बैठे दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नगर के सदर चौराहा पर शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर इंदिरा पार्क में जा घुसी। इससे पार्क की सीढ़ियों पर बैठे रिक्शा चालक मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी रिजवान (35) और एक यात्री बहराइच जिला के थाना मुर्तिहा गांव मझरा निवासी मगनूलाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर चौराहे पर जोरदार आवाज सुनकर कोतवाली और चौराहे के इर्द गिर्द तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को मय चालक कब्जे में ले लिया। कोतवाल मधुकांत मिश्र ने बताया कि घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।