फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जहां जन्मे हो, खेले हो वो हिंदुस्तान मत बेचो

जहां जन्मे हो, खेले हो वो हिंदुस्तान मत बेचो

Fri, 16 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
जहां जन्मे हो, खेले हो वो हिंदुस्तान मत बेचो
लखीमपुर खीरी। साहित्यिक संस्था साहित्यगंधा के तत्वावधान में शहर के चंदेल पैलेस में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कुलदीप समर और ज्ञानेंद्र वत्सल के संयोजन में हुए इस कवि सम्मेलन में यशभारती सम्मान से सम्मानित सर्वेश अस्थाना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक ने की।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र वत्सल ने वाणी वंदना पेश कर कवि सम्मेलन का श्रीगणेश किया। अनुराग अतुल ने काव्यपाठ किया-हिला दे रूह जो संसद भवन तक की दीवारों की, लिखो कविता कोई ऐसी कि आंदोलन खड़ा कर दे। उन्नाव के कवि स्वयं श्रीवास्तव बोले-बहुत काली अंधेरी रात के साए में इक सूरज सामथ्र्य के बल पर निकलना सीख लेता है। छतरपुर के अभिषेक अरजरिया ने देशवासियों का आह्वान किया-नहीं जयचंद सा करना किसी गौरी को आमंत्रित, जहां जन्मे हो, खेले हो वो हिंदुस्तान मत बेचो।
विज्ञापन

हास्य कवि विकास बौखल ने कहा कि इस महंगाई में कन्हैया यदि आए कहीं सच कहता हूं रोटी दाल मार डालेगी, दो-दो सिम वाले हैं मोबाइल गोपियों के हाथ, पूरी पूरी रात मिस कॉल मार डालेगी। अभय सिंह निर्भीक ने कहा कि- सेना जिस दिन आत्म सुरक्षा में बंदूक उठाएगी, कश्मीर में पत्थरबाजी मिनटों में रुक जाएगी। ओज कवि प्रख्यात मिश्र ने कहा न्यायालय में केस चलाकर वक्त नहीं बरबाद करो, चौराहे पर खड़ा करो, गोली मारो आजाद करो। संयोजक कुलदीप समर ने कहा कि तुम्हारी और हमारी जिंदगी में एक अंतर है-तुम्हें इतिहास पढना है, हमें इतिहास लिखना है। आशीष अनल ने कहा- देश चाहता है कि अपनी संकल्प शक्ति ऐसी कर दो, इधर कन्हैया उधर ओबैसी की ऐसी तैसी कर दो। सर्वेश अस्थाना ने पैने व्यंग्य कहे और फारूक सरल ने लोकगीत गाए। अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक ने अपने श्रंगार गीतों से समां बांधा। शाश्वत अभिषेक और राज किशोर पांडेय की रचनाओ को भी श्रोताओं ने खूब सराहा। मोहन बाजपेयी ने कवि आशीष अनल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed