फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   412 couples got married in Kasta and Bankeganj

Lakhimpur Kheri News: कस्ता और बांकेगंज में एक-दूजे के हुए 412 जोड़े

Tue, 25 Feb 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
412 couples got married in Kasta and Bankeganj
कस्ता में सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद वर-वधु। संवाद
लखीमपुर/मितौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को बांकेगंज और कस्ता में 412 जोड़े एक दूजे के हुए। कस्ता में 244 और बांकेगंज में 168 जोड़ों का विवाह कराया गया। हिंदू जोड़ों को फेर दिलाए गए, मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। आयोजन के दौरान कस्ता में कुछ अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।
विज्ञापन

लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्ता पेट्रोल पंप के निकट खाली जमीन पर 243 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह कराया गया। मितौली के 124 और बेहजम के 119 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, ब्लॉक प्रमुख राम शंकर राज, मितौली बीडीओ अमित सिंह परिहार, बीडीओ बेहजम नीरज दुबे आदि ने वर-वधु को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इधर, विवाह समारोह के दौरान पंजीकरण काउंटर के पास भी अव्यवस्था देखने को मिली। यहां पर अधिकारी-कर्मचारी तो कुर्सियों पर बैठे नजर आए, लेकिन महिलाएं जमीन पर बैठी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
भोजन शुरू होते ही खत्म हो गया पानी
कस्ता में विवाह संपन्न होने के बाद जब भोजन की घोषणा की गई तो लोग एक साथ टूट पड़े। भोजन पाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या तब हुई जब पानी खत्म हो गया। पानी के लिए लोग इधर, उधर भटकते नजर आए। आनन-फानन पानी का टैंकर मंगाया गया। इधर, भोजन पाने के लिए लोगों को धक्का खाने पड़े। भीड़ अधिक होेने की वजह से कुछ लोग बिना भोजन ही वापस लौट गए।
----------------------
शौचालय की नहीं की गई व्यवस्था, भटकीं महिलाएं
कस्ता में सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन वहां पर एक भी शौचालय की व्यवस्था नहीं कराई गई। ऐसे में लोग शौचालय के लिए भटकते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी। जिम्मेदारी की यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ी।

----------------
जीवनभर साथ निभाने की खाई कसम
बांकेगंज। जेडी कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में मंगलवार सामूहिक विवाह में 168 जोड़े एक दूजे के हुए। एक ही मंडप के नीचे वैदिक मंत्र और कुरान की आयतें गूंजीं। सामूहिक विवाह योजना के तहत 167 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़े का विवाह कराया गया। समारोह में 128 जोड़े बांकेगंज, जबकि 40 पलिया ब्लॉक के थे। हिंदू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार की परिव्राजक टोली ने कराया, जबकि मुस्लिम का निकाह मौलाना ने कराया। हिंदू जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। कन्या और वर पक्ष के लिए प्रशासन की ओर से भोज की व्यवस्था की गई। सामूहिक जयमाल के बाद विधायक प्रतिनिधि रोमी कक्कड़ ने नवयुगलों ओ आशीर्वाद देते उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। बीडीओ आरके अहिरवार, पलिया बीडीओ संगीता यादव, राजेश गुप्ता, एडीओ समाज कल्याण रामवीर यादव, एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।

कस्ता में सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद वर-वधु। संवाद

कस्ता में सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद वर-वधु। संवाद

कस्ता में सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद वर-वधु। संवाद

कस्ता में सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद वर-वधु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed