{"_id":"668700438168cfb33206d7a4","slug":"38-flood-posts-181-boats-and-51-divers-became-active-as-soon-as-the-rains-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-123848-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश शुरू होते ही सक्रिय हो गईं 38 बाढ़ चौकियां, 181 नाव और 51 गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश शुरू होते ही सक्रिय हो गईं 38 बाढ़ चौकियां, 181 नाव और 51 गोताखोर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश के बाद बचाव और राहत के लिए 38 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। ताकि, बाढ़ की स्थिति बनने पर उससे निपटा जा सके। बाढ़ से बचाव के लिए 181 छोटी-बड़ी नाव और 51 गोताखोरों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत खाद्य सामग्री के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जनपद की पांच तहसीलों के 443 गांव संभावित बाढ़ के दायरे में है। सबसे ज्यादा धौरहरा के 155, पलिया के 140, लखीमपुर के 44, निघासन 85 और गोला 19 गांव संभावित बाढ़ प्रभावित गांव हैं। ऐसे में प्रशासन ने बाढ़ से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ केंद्र और बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के साथ ही गोताखोर और नावों को लगा दिया गया है। ताकि विषम परिस्थितियों में उनसे निपटा जा सके।
एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। बचाव व राहत के लिए अन्य तैयारियां की जा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
तहसील- संभावित बाढ़ प्रभावित गांव - बाढ़ चौकी- गोताखोर- नाव
लखीमपुर- 44 4 12 38
निघासन- 85 12 5 35
धौरहरा- 155 07 20 61
गोला- 19 03 0 20
पलिया- 140 12 14 24
-- -- -- -- -- -- --