फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   34 found infected, the highest twenty one in Palia

34 संक्रमित मिले, पलिया में सबसे ज्यादा इक्कीस

Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
34 found infected, the highest twenty one in Palia
संशोधित कोरोना पॉजिटिव लिस्ट आने के बाद खुला कोतवाली का गेट। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दिन पर दिन कोरोना संक्रमण का फैलाव होता जा रहा है, जिससे लोगों के चेहरों पर कोरोना का खौफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें सबसे ज्यादा तहसील पलिया क्षेत्र में 21 संक्रमित मिले हैं। दूसरे नंबर पर गोला गोकर्णनाथ में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लखीमपुर शहर के मोहल्ला काशीनगर में भी दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। मोहम्मदी में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को सरकारी लैब से 358 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 28 लोग पॉजिटिव मिले हैैं। जबकि अन्य लैब से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पलिया के मोहल्ला बिशेनपुर में दो, किसान में एक, कृष्णानगर में तीन, पठान तृतीय में तीन, रंगरेजान प्रथम में एक, मालगोदाम रोड निकट शारदा होटल में एक, बमनगर संपूर्णानगर में एक, गांव नगला में एक, गांव कंदरहिया और त्रिलोकपुर में एक-एक, माहीगिरान प्रथम में एक, मोहल्ला इकरामनगर में दो, बाजार द्वितीय में एक, ढाखिन गांव में एक, पढुआ गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसी तरह तहसील गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला गांधीनगर में एक, जगदंबा कॉलोनी में तीन, गांव शोखियां में एक, मोहल्ला तीरथ में एक, भारत भूषण कॉलोनी में एक पॉजिटिव मिला है। लखीमपुर के मोहल्ला काशीनगर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तहसील मोहम्मदी के मोहल्ला भीतर में एक और गांव बिचपरी में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम ने बताया कि मंगलवार को तीन पॉजिटिव व्यक्तियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जनपद में कुल 364 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार के बाद 212 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में कुल 149 एक्टिव कोरोना केस हैं।
विज्ञापन

पलियाकलां। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी लिस्ट में पलिया तहसील क्षेत्र में 21 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें शहर के मोहल्ला इकरामनगर, पठान द्वितीय, रंगरेजान, किसान आदि के साथ ही संपूर्णानगर के विशेनपुरी, बमनगर, पढुवा आदि गांव भी शामिल हैं। सभी जगहों को मिलाकर कुल 21 कोरोना पॉजिटिव केस मंगलवार को पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी ने 24 को अपनी जांच कराई थी जिसके बाद मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंटेन्मेंट जोन बनाने का कार्रवाई शुरू कर दी है साथ ही उनके संपर्क में आए हुए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीते पांच से छह दिनों में कोरोना के अब तक 49 एक्टिव केस हो चुके हैं। जिससे शहरवासियों में भी खौफ दिखाई दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों पर छिड़ी रार....
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढने से प्रशासन हलकान है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर लीक हुई 101 कोरोना संक्रमितों की सूची ने तो हड़कंप मचा दिया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी पीडीएफ सूची को गलत बताते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। तुरंत ही उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची के बारे में पूछताछ की तो सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने सूची में कंप्यूटर की तकनीकी फॉल्ट से ऐसा होना बताया। इसके बाद जिला प्रशासन ने 34 कोरोना पॉजिटिव की सूची जारी की, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर चल रही अफवाहें शांत हुईं।
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को जिले में 101 सहित नगर में 81 कोरोना संक्रमितों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने से यहां हड़कंप मच गया। इसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तक संक्रमित दर्शाए गए थे, जिससे पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम अखिलेश यादव ने बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, कोविड-19 टीम प्रभारी डॉ गणेश कुमार के साथ नगर पालिका ईओ कार्यालय में बैठक कर स्थिति से निपटने के लिए माथापच्ची शुरू कर दी। कुछ देर बाद दूसरी संशोधित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें जिले के कुल 34 सहित नगर के सात कोरोना पाजिटिव दर्शाए गए। इसकी पुष्टि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने की, जिसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
24 जुलाई को दो सिपाहियों के कोरोना पाजिटिव होने के बाद कोतवाली का गेट बंद कर बाहर से ही शिकायत सुनने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद इंस्पेक्टर, दो दरोगा सहित 17 पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग सीएचसी में कराई गई थी। 28 जुलाई की दोपहर बड़ी संख्या में संक्रमितों की सूची वायरल होने से हड़कंप मचा। जब संशोधित सूची जारी हुई और पुलिसकर्मी निगेटिव आए तो प्रभारी निरीक्षक जीप से बाहर निकले।

मेडिकल आफीसर डॉ अजय वर्मा ने बताया कि कोरोना के लक्षण मिलने पर मरीज का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पता के साथ पंजीकरण होता है। जब संख्या करीब 10 लोगों की हो जाती है तो व्यक्ति को कॉल करके बुला लिया जाता है। कोरोना सैंपलिंग की व्यवस्था सीएचसी में ही है। ईओ पीएन दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड सदस्य सहित एक पुलिसकर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी, एक पालिकाकर्मी सहित पांच लोगों की निगरानी समिति बनाई गई है। जिसके पास थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर है। टीम द्वारा वार्ड वासियों की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed