{"_id":"5c24c4b8bdec2256b1109b7e","slug":"31545913528-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बार्डर पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बार्डर पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दिल्ली और यूपी में आतंकी संगठन आईएस से जुड़े संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में असलहे-बारूद मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। एसपी ने नेपाल बार्डर के थाना प्रभारियों को गांवों में भी खास नजर रखने और सीमा पर विशेष निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही स्थानीय अभिसूचना ईकाई और इंटलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने भी जिले में चौकसी तेज कर दी है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस के साथ बुधवार को यूपी के अमरोहा, मेरठ आदि जिलों में कई स्थानों पर छापा मारा था। छापे के कार्रवाई के दौरान दिल्ली और यूपी से आतंकी संगठन से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार कर आईएस के नए मॉड्यूल्स का खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद नेपाल सीमा से जुड़े लखीमपुर खीरी जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसपी ने आईएस मॉड्यूल्स का पर्दाफाश होने के बाद नववर्ष और 26 जनवरी को देखते हुए नेपाल सीमावर्ती तिकुनियां, गौरीफंटा, चंदनचौकी, पलिया थानों को नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरतने, भीड़भाड़ इलाकों में गश्त बढ़ाने, रोडवेज, रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीमावर्ती गांवों में आने-जाने वाले संदिग्धों पर विशेष नजर रखने को कहा है। बृहस्पतिवार को कोतवाली तिकुनियां प्रभारी ओपी रजक ने नेपाल जाने वाले रास्तों की घेराबंदी की और वाहनों के साथ ही उसमें सवार लोगों की तलाशी ली। उधर साथ ही इंटलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और एलआईयू ने भी नेपाल सीमा पर सक्रियता बढ़ाते हुए नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है।