{"_id":"5bd841d0bdec2269896638bf","slug":"31540899280-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने बकरे का किया शिकार,दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने बकरे का किया शिकार,दहशत
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ ने बकरे का किया शिकार, दहशत
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की पिपरिया भूड़ बीट और किशनपुर सेंक्चुरी बार्डर से सटे खेत में चर रहे एक बकरे पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। बाघ बकरे को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में ले जाकर उसे निवाला बनाया। वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की पिपरिया भूड़ बीट में सोमवार दोपहर बाद कटैया निवासी लालचंद्र बकरे को चराने अपने खेत में ले गया था। इस दौरान किशनुपुर सेंक्चुरी जंगल से निकले एक बाघ ने अंबरगढ़ ब्लाक के निकट विपिन विहार गेस्ट हाउस से सटे खेत में चर रहे बकरे पर हमला कर उसे मार डाला। बाघ को सामने देख लालचंद्र के होश उड़ गए और वह अपनी जान बचाकर वहां से उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ। लालचंद्र ने बताया कि बाघ बकरे पर हमला करने के बाद उसे जबड़े में दबाकर जंगल में ले जाकर निवाला बनाया। आबादी के निकट बाघ के बकरे पर हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने इस बाबत बताया कि पिपरिया भूड़ बीट में बाघ के बकरे पर हमला करने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर फॉरेस्टर हरी बाबू भारती को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बाघ हमले से बकरे की मौत पर वन विभाग की ओर से पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।