Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो साल बीत गए, लेकिन पूरा नहीं हो सका ब्राडगेज का काम

दो साल बीत गए, लेकिन पूरा नहीं हो सका ब्राडगेज का काम

Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
दो साल बीत गए, लेकिन पूरा नहीं हो सका ब्राडगेज का काम
दो साल पूरे, ब्राडगेज के काम फिर भी अधूरे
विज्ञापन

क्रासर.........
प्लेटफार्म से लेकर ओवरब्रिज तक काम अब तक लटका
अमर उजाला ब्यूरो
13 एलकेएच 11, 12
लखीमपुर खीरी। सीतापुर-मैलानी के बीच आमान परिवर्तन का काम शुरू हुए कल दो साल पूरे हो जाएंगे। इस रूट पर ट्रेनों की छुक-छुक कब सुनाई देगी। इस पर अभी संशय बरकरार है। हालांकि कार्यदायी संस्था के अफसर ब्राडगेज निर्माण का अधिकतर काम पूरा होने का दावा करके तीन से चार माह में मैलानी-सीतापुर रेल प्रखंड पर ट्रेनें दौड़ने का दावा कर रहे हों, लेकिन काम की रफ्तार देखकर नहीं लगता कि अभी प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण चार-पांच माह से पहले पूरा हो भी सकेगा।
सीतापुर-मैलानी के बीच 130 साल पुरानी छोटी लाइन के पहिये 15 अक्तूबर 2016 को थम गए। इस रूट पर 25 अक्तूबर से मीटर गेज को उखाड़ने का काम शुरू हुआ था। इसके बाद सीतापुर-मैलानी के बीच 106.92 किलोमीटर मेन और करीब 15 किलोमीटर मीटर गेज की लूप लाइनों को उखाड़ने और पुन: उस पर बड़ी लाइन बिछाने सहित प्लेटफार्म, पुल, पुलिया, सिग्नल आदि का कार्य कराने में कार्यदायी संस्था कालिंदी कपूर को सोमवार (15 अक्तूबर 2018) को दो साल पूरे हो हो रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्लेटफार्म का निर्माण ही पुरा हुआ है और न ही पूरी तरह से ट्रैक ही दुरुस्त हुए हैं।
विज्ञापन

.........
अब तक नहीं बन सके प्लेटफार्म
सीतापुर-मैलानी के बीच के किसी भी प्लेटफार्म का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। लखीमपुर, गोला, फरधान, बांकेगंज के प्लेटफार्म अभी अधूरे पड़ेे हैं, जिनके बनने में ही काफी समय लगेगा। हालांकि प्लेटफार्म निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि इनके बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगने वाला। एक महीने में सभी प्लेटफार्म कंपलीट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
सीतापुर-मैलानी के बीच होली तक दौड़ेंगीं ट्रेनें
आरवीएनएल के मैनेजर एसके वर्मा का कहना है कि सीतापुर-लखनऊ के बीच दीपावली तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसका ट्रॉयल भी सफल रहा। अब सिर्फ यात्री ट्रेंनें चलनी हैं। रही बात सीतापुर-मैलानी रूट की तो लखनऊ सीतापुर रूट के बाद अब इस रूट पर ही फोकस रहेगा, क्योंकि इस रूट पर होली तक ट्रेनों का संचालन कराने का प्रयास है।
....
फैक्ट फाइल
मीटर गेज की शुरूआत
सीतापुर से लखीमपुर-15 अप्रैल 1887
आमानपरिवर्तन शुरू हुआ- 15 अक्तूबर 2016
...........
2013 में हुआ था शिलान्यास
यूपीएक सरकार में रेलमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने लखनऊ से पीलीभीत की मीटर गेज को ब्राडगेज में बदलने का शिलान्यास 2 फरवरी 2013 को लखीमपुर स्टेशन पर मालगोदाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किया था, जिसका कार्य जून 2017 में पूरा होना था, लेकिन नोटबंदी, जीएसटी एवं खनन पर रोक लगने के कारण कार्य प्रभावित रहा, जिससे इसका इसका टारगेट भी बढ़ता चला गया। हालांकि अब कार्यदायी संस्था लोकसभा चुनाव से पहले ट्रेनों के संचालन को लेकर कमर कस चुकी है।

............
वर्जन
लखनऊ-सीतापुर के बीच दीपावली तक ट्रेनें चलने लगेगी। इसके बाद सीतापुर मैलानी का नंबर है। इस रूट पर होली तक ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्था के अफसरों से कह दिया गया है।
आलोक श्रीवास्तव जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed