फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीतापुर हाईवे पर ट्रक से कुचलकर किसान की मौत

सीतापुर हाईवे पर ट्रक से कुचलकर किसान की मौत

Tue, 02 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर हाईवे पर ट्रक से कुचलकर किसान की मौत
सीतापुर हाईवे पर ट्रक से कुचलकर किसान की मौत
विज्ञापन

खेत देखने पैदल जा रहा था किसान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। घर से खेत देखने जा रहे शहर से सटे गांव चिमनी निवासी एक किसान को मंगलवार की सुबह गांव के पास सीतापुर हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया।

चिमनी निवासी रामप्रकाश ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके पिता 65 वर्षीय भिखारी लाल पैदल खेत देखने जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिता को कुचला दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर पाकर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। हादसे की सूचना पर सक्रिय हुई एलआरपी चौकी पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पिपरिया बाईपास के पास पकड़ लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे रामप्रकाश की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग रोते-विलखते परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

00
वर्जन....
मृतक के पुत्र की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed