{"_id":"5b66e6514f1c1bb24b8b6eb7","slug":"31533470289-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिलौटी संगम में मगरमच्छों का डेरा श्रद्धालुओं में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिलौटी संगम में मगरमच्छों का डेरा श्रद्धालुओं में दहशत
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडवा नदी में मगरमच्छों का डेरा, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। पौराणिक लिलौटीनाथ शिव मंदिर के समीप से बहने वाली कंडवा नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं में दहशत है। कंडवा और जुनई नदी के इस संगम में श्रद्धालुओं को जल लेने और स्नान करने में डर लगने लगा है। महाभारत कालीन इस शिव मंदिर में सावन भर लोगों की भीड़ रहती है। यहां मेला भी लगता है। हालांकि नदी की सीढ़ियों पर सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर प्रबंधन ने नदी किनारे रस्सी और बल्ली की बैरीकेडिंग की है लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं हो सके हैं। यहां संकेतक बोर्ड भी नहीं हैं।
श्रद्धालुओं की मानें तो बड़ी संख्या में मगरमच्छों ने यहां डेरा जमा रखा है। मगरमच्छ नदी से निकलकर सीढ़ियों तक आ जाते हैं। आसपास बसे लोगों के मुताबिक अब तक कई कुत्ते इनका निवाला बन चुके है। मंदिर के महंत के मुताबिक शनिवार शाम को भी मगरमच्छ ने एक कुत्ते का शिकार किया। मंदिर के नवनियुक्त महंत रोहित गिरी ने बताया कि नदी में कई मगरमच्छ है। ईश्वर की कृपा है कि अभी तक कोई अनहोनी नही हुई। सुरक्षा के लिए सीढ़ियों के पास बैरिकेडिंग की गई है, जल्द ही संकेतक बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन