फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रैक्टर नहीं चला तो रौंदवा दी धान की फसल

ट्रैक्टर नहीं चला तो रौंदवा दी धान की फसल

Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर नहीं चला तो रौंदवा दी धान की फसल
12 एलकेएच 8, 9
विज्ञापन


ट्रैक्टर नहीं चला तो रौंदवा
दी धान की फसल
बच्चे को बैठाकर कब्जाधारकों ने खुद चलाया पटेला
- 38 एकड़ के तालाब पर दोबारा कब्जे का मामला
- गन्ना ट्रैक्टर से जुतवाकर खाली कराई कब्जे की भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
तहसील निघासन की ग्राम पंचायत भेड़ौरी के महाराजनगर में बुधवार को दोबारा तालाब पर हुए कब्जे को हटाने राजस्व टीम मौके पर पहुंची। धान की रोपाई वाले खेत में पानी भरा होने पर जब ट्रैक्टर नहीं चल सका तो टीम ने खेतों में पशु घुसा दिए , जो थोड़ी ही देर में धान की फसल चट कर गए। इसके अलावा कब्जेधारकों ने भी आननफानन में लकड़ी के पटरे पर बच्चे को बैठाकर खेत में खुट पटेला लगा डाला। इसके अलावा हाल ही में बोए गए गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर भूमि खाली कराई। इससे कब्जेदारों में हड़कंप मचा रहा।
गांव महाराजनगर के बाहर छोटी भूहर और बड़ी भूहर के नाम से 38 एकड़ के तालाब को पाटकर कई लोग उस पर खेती कर रहे थे। तीन महीने पहले अमर उजाला ने जब कब्जे के मामले को उजागर किया तो जिला प्रशासन हरकत में आया था। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर एसडीएम अखिलेश यादव मौके पर गए और कब्जा चिह्नित कर खड़ी फसलों को जुतवाकर तालाब को कब्जा मुक्त करा दिया था। दो महीने भी नहीं बीत पाए थे कि लोगों ने फिर कब्जा कर धान और गन्ने की फसल की बोआई कर दी, जिसे एक बार फिर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर बुधवार को कानूनगो अनिल शुक्ला, हल्का लेखपाल अनवार खां आदि मौके पर पहुंचे। टीम ने धान की पौध लगे खेत में ट्रैक्टर चलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब ट्रैक्टर नहीं चल सका तो वहां चर रहे पशुओं को खेतों में घुसा दिया। इसके अलावा कब्जा धारकों ने जुगाड़ू पटेला चलाकर पौध को नष्ट करने की कोशिश की। इसके अलावा गन्ने आदि को जुतवाकर तालाब कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने अवैध रूप से कब्जा कर दोबारा बोई गई फसल को नष्ट करा दिया है। अगर अब भी कब्जेदार नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल शुक्ला, कानूनगो खैरीगढ़ क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed