{"_id":"5ace164c4f1c1b603e8b4a72","slug":"31523455564-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 अप्रैल तक स्कूलों में चलेगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 अप्रैल तक स्कूलों में चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
25 अप्रैल तक स्कूलों में चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में बुधवार को डीआईओएस ने वित्तविहीन कॉलेज के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी नवीन शैक्षिक पंचांग की जानकारी दी। डीआईओएस ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही प्रवेश करने, शुल्क लेने एवं एनसीईआरटी का कोर्स लागू करने के प्रधानाचार्यों के निर्देश दिए।
डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल ने वित्तविहीन कॉलेज के प्रधानाचार्यों को मासिक शैक्षिक पंचांग लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 11 की प्रवेश प्रक्रिया छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में 25 अप्रैल तक अवश्य पूरी कर लें। उन्होंने प्रधानाचार्यों को पंचांग के अनुसार हर माह कोर्स पूरा करने, स्कालरशिप, खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्काउट गाइड के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर सहभागिता कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने कहा कि शुल्क, ड्रेस एवं कोर्स को लेकर अभिभावकों का शोषण कदापि न हो यदि इस मामले में शिकयत मिलती है तो संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने स्कूल, कॉलेजों में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, गुरुनानक देव जन्मोत्सव आदि मनाने, छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईओएस कार्यालय के उमाकांत मिश्रा, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा, सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।