{"_id":"5a1700c34f1c1b71548bedfe","slug":"31511456963-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत मूड़ा सवारान के बच्चे रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत मूड़ा सवारान के बच्चे रहे अव्वल
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ।
ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं मेधावी छात्र अलंकरण और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर में हुआ। इसमें न्याय पंचायत स्तर के विजयी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्र ने विजयी बालक बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किया।
गुरुवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं मेधावी छात्र अलंकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम बिजुआ ब्लॉक के भानपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। इसमें बच्चों ने कबड्डी ऊंची कूद लंबी कूद गोला फेंक समेत अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। ऊंची कूद लंबी कूद कबड्डी सहित खेल प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत मूडासवारान को प्रथम स्थान और बहादुर नगर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
नाटक एकांकी कविता गायन वादन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में न्याय पंचायत बहादुर नगर को प्रथम और न्याय पंचायत मूडासवारान को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय जिला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा ने प्रमाण पत्र प्रशस्ति पत्र मेडल देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ प्रभाकर शर्मा और अध्यक्ष उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ वीरेंद्र शुक्ला ने किया।
इस मौके पर अगम त्रिपाठी मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ राममिलन, एसपी सिंह, गजेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, हिमांशु मिश्रा, हर किशोर मिश्रा, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।