{"_id":"5a145dbb4f1c1ba7668b56f6","slug":"31511284155-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के लिए उधार मांगा कार्डियोलॉजिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के लिए उधार मांगा कार्डियोलॉजिस्ट
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट न होने के कारण 25 नवंबर को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को लेकर विभागीय अधिकारी असमंजस में हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए गठित होने वाली स्वास्थ्य टीम के लिए सीएमएस ने सीतापुर जिला अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट को एक दिन के लिए उधार मांगा है। इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा है।
पिछले कई सालों से जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट का पद खाली है, जिससे हार्ट रोगियों को काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि कुछ दिन पहले पीलीभीत के कार्डियोलॉजिस्ट का तबादला जिला अस्पताल के लिए हुआ था, लेकिन उन्होंने आज तक ज्वाइन ही नहीं किया। 25 नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के सामने असमंजस की स्थिति बन गई। बता दें कि सभा स्थल के लिए एक एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम गठित होनी है, जिसमें फिजीशियन, आर्थो, सर्जन एवं कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती होनी है, लेकिन जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट न होने के कारण सीएमएस ने उच्चाधिकारियों से सीतापुर जिला अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट को सीएम ड्यूटी के लिए मांगा है।
विज्ञापन
अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं है, जिसकी सूचना उच्चाधिकारी को देकर सीएम कार्यक्रम के लिए सीतापुर जिला अस्पताल के डॉक्टर को 25 नवंबर को भेजने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
डॉ. अरुण कुमार गौतम, सीएमएस जिला अस्पताल