{"_id":"59621aff4f1c1b78208b488e","slug":"31499601663-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। मोहल्ला टेहरा शहरी में शनिवार की देर शाम गिरे पंखे के तार में करंट आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग पंखे के नीचे लेटकर आराम कर रहे थे। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी तौले यादव(75) शनिवार की देर शाम घर के कमरे में पंखे के नीचे लेटे हुए थे। घर के सभी सदस्य एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इस दौरान अचानक से ऊपर चल रहा पंखा नीचे गिर गया। पंखे से तो बुजुर्ग बच गए, लेकिन उसमें लगा कटा तार बुजुर्ग से छू गया, जिससे वह काफी देर तड़पते रहे और उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिवारवालों को दी, तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घर वाले बुजुर्ग को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।