फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   301 rosewood and 201 bota teak wood recovered from truck

ट्रक से 301 शीशम और 201 बोटा सागौन की लकड़ी मिली

Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
301 rosewood and 201 bota teak wood recovered from truck
लखीमपुर खीरी/तिकुनियां। बनवीनपुर मार्ग से पकड़े गए लकड़ी भरे ट्रक में 301 बोटा शीशम और 201 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। यह लकड़ी बिना परमिट के काटी गई थी। निकासी का चालक के पास रवन्ना नहीं था।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ निघासन प्रदीप कुमार वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर बनवीरपुर की ओर से आ रहे लकड़ी भरे ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इससे कोतवाली तिकुनियां पुलिस और वनविभाग कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। पुलिस कार्रवाई को लेकर शुरुआती दौर से ही लापरवाह रही थी। यही वजह रही कि वह 48 घंटे बाद ट्रक में भरी लकड़ी की गिनती कर सकी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीपक राठौर ने बताया कि ट्रक मेें शीशम के 301 और सागौन के 201 एक बोटे बरामद हुए हैं। यह लकड़ी नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों से काटी गई थी। लकड़ी का कोई परमिट नहीं है। न ही निकासी का रवन्ना अब तक पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चालक मुफीद का पुलिस ने चालान कर दिया है। ठेकेदार तौफीद की तलाश की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि वह यह लकड़ी लखीमपुर लेकर जा रहा था। जानकारों का कहना है कि क्षेत्र में लकड़ी कटान का धंधा वन विभाग के कुछ कर्मचारियों के संरक्षण में काफी समय से चल रहा है। माफिया वन विभाग और पुलिस की सांठगांठ से लकड़ी का कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed