{"_id":"588c9a444f1c1b476fcf65ca","slug":"30-will-be-the-scrutiny","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फरवरी को नाम वापसी फिर 15 को मतदान
विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 30 जनवरी 2017 को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद एक फरवरी 2017 को प्रत्याशी नाम वापसी कर सकेंगे। इसके बाद विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच सियासी मैदान में घमासान प्रारंभ हो जाएगा।
बता दें कि जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए 84 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। इस बार नामांकन प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं, क्योंकि इनमें पलिया और श्रीनगर सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के दो-दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए हैं। पलिया सीट कांग्रेस के खाते में जाने के बावजूद सपा की पूर्व घोषित उम्मीदवार अनीता यादव ने सपा से नामांकन दाखिल कर पार्टी पदाधिकारियों में खलबली मचा दी है। वहीं श्रीनगर (सुरक्षित) सीट पर भी सपा के निर्वतमान विधायक रामसरन और इसी दल से मीरा बानो ने नामांकन कराया है। सपा हाईकमान ने विधायक रामसरन का टिकट काटकर मीरा बानो को प्रत्याशी बनाया है। एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि 30 जनवरी को नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद एक फरवरी को नाम वापसी के लिए निर्धारित है। 15 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद 11 मार्च को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।