{"_id":"6aa985908b7d1dac2200da8c","slug":"30-meters-of-the-anti-erosion-project-embankment-was-damaged-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185075-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कटानरोधी परियोजना का 30 मीटर तटबंध क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कटानरोधी परियोजना का 30 मीटर तटबंध क्षतिग्रस्त
Tue, 15 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बझेड़ा में कटानरोधी परियोजना का क्षतिग्रस्त हिस्सा तथा मरम्मत करते बाढ़खंड के लोग। स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। शारदा नदी की कटान से 6.23 करोड़ रुपये की कटानरोधी परियोजना के तहत बनाए गए बझेड़ा परियोजना के 30 मीटर तटबंध का हिस्सा मंगलवार सुबह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। इसका कुछ हिस्सा शारदा नदी में समा गया। इससे आसपास के गांवों में खलबली मच गई और ग्रामीणों को फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा।
बताया गया कि मंगलवार सुबह परियोजना के पश्चिमी हिस्से में अचानक कटान शुरू हुआ। देखते ही देखते मिट्टी धंसने लगी और करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन और बाढ़ खंड विभाग को दी।
सूचना पर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बाढ़ खंड विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बाढ़ खंड के अवर अभियंता कुंदनलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
6.23 करोड़ रुपये की लागत वाली कटानरोधी परियोजना का उद्देश्य शारदा नदी के कटान और बाढ़ से क्षेत्र के गांवों व कृषि भूमि को सुरक्षा देना है। ग्रामीणों का कहना है कि कटान नहीं रुका तो परियोजना को और नुकसान हो सकता है।
अवर अभियंता कुंदनलाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू करा दी गई है। परियोजना की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि चार दिन से कटानरोधी परियोजना की मरम्मत का काम चल रहा है। हर हाल में परियोजना को सुरक्षित कर लिया जाएगा।