फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   30 buses sent for stranded people in Delhi

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली में फंसे लोग, 30 बसें भेजीं

Mon, 02 Mar 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
30 buses sent for stranded people in Delhi
दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टाॅप पर भटक रहे लखीमपुर के यात्री। स्रोत : जागरूक यात्री
लखीमपुर खीरी। दिल्ली से घर लौटने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से लखीमपुर के लिए पर्याप्त रोडवेज बसें न होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में जिले से 30 बसों को दिल्ली भेजा गया है। जिससे जिले में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

होली पर आवागमन का संकट पिछले दो दिनों से ज्यादा दिखने को मिल रहा। दिल्ली में भीड़ अधिक होने के चलते सोमवार को लखीमपुर, गोला, सीतापुर सहित अन्य डिपो की अतिरिक्त बसों को भेजा गया, ताकि सवारियों को आसानी से लाया जा सके।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कतें रविवार और सोमवार शाम को सामने आईं। लखीमपुर के औरंगाबाद निवासी यात्री गुलशन ने बताया कि कि रविवार शाम को चार घंटे बाद लखीमपुर के लिए बस मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला निर्मलनगर के धर्मेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली में काम करते हैं। होली पर घर आने का प्लान बनाया। कोई ट्रेन तो है नहीं। रोडवेज ही एक सहारा, जिसमें भी सीट नहीं मिली। परिवार को तो जैसे-तैसे सीट दिला दी, लेकिन खुद मुरादाबाद तक खड़ा होकर आना पड़ा। वहीं दिनेश ने बताया कि वह दिल्ली में प्लंबर है। रविवार को घर आने के लिए आनंद बिहार बस अड्डा पहुंचा, लेकिन वहां लखीमपुर के लिए कोई भी बस नहीं मिली। तीन घंटा इंतजार के बाद बरेली जाने वाली एक बस में सवार हुआ।
बेहजम क्षेत्र के बाछेपारा निवासी शिवम कुमार ने बताया कि दिल्ली में उनको रोडवेज नहीं मिली तो प्राइवेट बस से आना पड़ा, इसमें अधिक किराया देना पड़ा।
------------------
चालक-परिचालकों की छुट्टी पर रोक
दिल्ली से आने वाली बसों में काफी भीड़ है, लेकिन जब इधर से दिल्ली बस जाती है, तो उसको पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पाती हैं। यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बसों का संचालन नियमित होता रहा, इसके लिए चालक-परिचालकों को छुट्टी नहीं दी जा रही है।
------
दिल्ली के लिए लखीमपुर से पांच, गोला से 25 बसें लगाईं
लखीमपुर डिपो से सोमवार को दिल्ली के लिए पांच व गोला डिपो से दिल्ली के लिए 25 बसों को लगाया गया है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या घटा और बढ़ा दी जाती हैं। इधर, दो दिनों से भीड़ अधिक होने के चलते बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं, ताकि यात्रियों को आने में दिक्कतें न हो। लखीमपुर से दिल्ली के लिए सामान्य रोडवेज का किराया 708 रुपये, जबकि एसी बस को 960 से 1008 रुपये तक है। वहीं गोला डिपो से सामान्य बस का किराया 652 व एसी का 800 रुपये है।


-------------







दिल्ली से रविवार शाम को निकल था। करीब डेढ़ घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। बस मिली तो सीट पाना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली से घर पहुंचते तक बड़ा गठिन सफर रहा।



गुलशन, औरंगाबाद



-------------







दिल्ली में काफी भीड़ है। यात्रियों को बसें नहीं मिल रही है। होली पर घर पहुंचना चुनौती भरा सफर रहा। रोडवेज न मिलने पर काफी यात्री प्राइवेट बसों की छतों पर बैठना पड़ा।




कुलदीप यादव



------------







दिल्ली से घर आने के लिए आनंद बिहार बस अड्डा पहुंचा, लेकिन वहां लखीमपुर के लिए कोई भी बस नहीं मिली। काफी देर तक इंतजार करने के बाद एक बस मिली। घर पहुंचने तक हालत खस्ता हो गई।



-दीपक कुमार,

दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टाॅप पर भटक रहे लखीमपुर के यात्री। स्रोत : जागरूक यात्री

दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टाॅप पर भटक रहे लखीमपुर के यात्री। स्रोत : जागरूक यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed