फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   3 lakh cash stolen from shop by cutting the grill

Lakhimpur Kheri News: ग्रिल काटकर दुकान से तीन लाख की नकदी चोरी

Sun, 18 May 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
3 lakh cash stolen from shop by cutting the grill
न्यू गोस्वामी डि्रंक्स की दुकान-संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रोडवेज चौकी क्षेत्र में एक दुकान से चाेरों ने तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने एक-एक कर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम मार्ग विकास भवन के समीप न्यू गोस्वामी जनरल स्टोर है। दुकान मालिक अंकुर गोस्वामी का आइस्क्रीम का बड़ा कारोबार है। शनिवार की रात चोरों ने कटर के जरिये खिड़की की ग्रिल काटी और अंदर आए। चोर कई घंटे दुकान में रहे। चोरों ने दुकान के अंदर रखे गुल्लक से करीब तीन लाख रुपये की नकदी चुराई।
विज्ञापन

दुकान स्वामी का कहना था कि चोरों ने खाया-पिया और काजू, बादाम, पापड़, छाछ के कई गत्ते अपने साथ ले गए। शहर कोतवाल ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक कर काटे सीसीटीवी के तार
उक्त दुकान में इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। दोनों बार चोर पीछे से अंदर दाखिल हुए। चोरों को इस बात की सटीक जानकारी थी कि दुकान में सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कहां रखी है। चोरों ने कटर की मदद से ठीक उसी के पास की ग्रिल काटी और सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए।
पुलिस का दावा- कोई कर्मचारी चोरी में शामिल
चोरी की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल हेमंत राय, एसएसआई हरिप्रकाश और रोडवेज चौकी प्रभारी तेज सिंह ने पड़ताल की। पुलिस का कहना था कि चोरी की इस घटना में कोई न कोई दुकान का ही व्यक्ति शामिल है। नकदी कहां रखी है, कहां-कहां सीसीटीवी लगे हैं, इस बात की जानकारी किसी अनजान को नहीं हो सकती। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।


आसपास के कैमरों में रिकॉर्ड हुआ एक संदिग्ध
दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दुकान स्वामी को एक संदिग्ध दुकान के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया। दुकान मालिक अंकुर गोस्वामी का कहना था कि एक संदिग्ध युवक जोकि मुंह पर कपड़ा बांधे था, दुकान के पीछे जाता हुआ दिखाई दिया। दुकान के बाहर भी अन्य साथी होने की आशंका है।

न्यू गोस्वामी डि्रंक्स की दुकान-संवाद

न्यू गोस्वामी डि्रंक्स की दुकान-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed