फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   28 patients were seen in the free health camp

Lakhimpur Kheri News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 28 मरीज

Thu, 02 Oct 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
28 patients were seen in the free health camp
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीज देखती डॉ. मोमिना खान। संवाद
लखीमपुर खीरी। मस्जिद कमेटी की ओर से मोहल्ला गुटय्याबाग में मस्जिद के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक धर्मार्थ चिकित्सालय के नाम से चल रहा है। सोमवार से शुरू हुए शिविर को बुधवार तीसरे भी चलाया गया। यह शिविर सुबह दो घंटे के लिए चलाया जा रहा है। बुधवार को करीब 28 जरूरतमंद मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन


इस शिविर में महिलाओं का परीक्षण डॉ. मोमिना खान और पुरुषों का परीक्षण डॉ. अताउल्ला कासमी के रहे हैं। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद साबिर सिद्दीकी ने बताया कि यह शिविर सभी लोगों के लिए है, इसका लाभ हर कौम का जरूरतमंद उठा सकता है। यह प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दो घंटे निशुल्क रहता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


शिविर के संचालक डॉ. अताउल्ला कासमी ने बताया कि इसमें सभी प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा तथा दवाएं भी पूरी तरह से निशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि निशुल्क इलाज और दवा मिलने से आस पास के गरीब और असहाय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा घर के पास ही उपलब्ध हो सकेगी। शिविर में डॉ. मो. फरहान समेत कमेटी के कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed