{"_id":"ec0d613e6e9cf49f7326280bec8015e5","slug":"278-polling-stations-will-employee-2932-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"278 मतदान केंद्रों पर लगेंगे 2932 कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
278 मतदान केंद्रों पर लगेंगे 2932 कर्मचारी
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण में पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में चौथे चरण में 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मतदान के दौरान पोलिंग पार्टियों को लेकर किसी तरह की दिक्कत न आए इसलिए तीनों ब्लाकों में अलग-अलग 2932 कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया में लगाया गया है। बुधवार को ब्लाक मुख्यालयों से मतदान कराने के लिए 733 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
इस चरण में 21 अति संवेदनशील प्लस और 91 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। पलिया और निघासन का क्षेत्र बार्डर से सटा होने के इन क्षेत्रों में सात अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए लगाए गए हैं।
एडीएम एसपी सिंह के मुताबिक पलिया मेें 257 मतदान केंद्रों 1028 कर्मचारी, निघासन के 239 मतदान केंद्रों पर 956 और रमियाबेहड़ के 237 मतदान केंद्रों पर 946 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इनमें पलिया में 26, निघासन में 24 और रमियाबेहड़ में 24 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। पलिया में 28 और 29 अक्तूबर के लिए डॉ सुधीर राठौर पशु चिकित्साधिकारी और डॉ लाखन सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास भवन को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है। इसी तरह सुरेश कुमार वर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी दक्षिण खीरी तथा डॉ निखिल वार्ष्णेय पशु चिकित्साधिकारी रेहरिया को निघासन में तैनात किया गया है। वहीं डॉ विवेक वर्मा क्षेत्रीय आर्युवेदिक एवं यूनानी अधिकारी ओयल, डॉ मनोज पशु चिकित्साधिकारी मितौली और डॉ अनिल कुमार सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खीरी को रमिाबेहड़ ब्लाक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों का विवरण
पलिया में कुल 97 मतदान केंद्रों में 33 सामान्य, 28 संवेदनशील, 25 अति संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील प्लस हैं। इसी तरह निघासन के 96 मतदान केंद्रों में 35 सामान्य, 32 संवेदनशील, 27 अतिसंवेदनशील और दो अतिसंवेदनशील प्लस हैं। रमियाबेहड़ के कुल 85 मतदान केंद्रों 15 सामान्य, 20 संवेदनशील, 41 अतिसंवेदनशील और आठ अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र शामिल हैं।