फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   250 MT wheat not delivered

250 एमटी गेहूं की नहीं हुई डिलीवरी

Fri, 30 Jul 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
250 MT wheat not delivered
लखीमपुर खीरी। सरकारी गेहूं खरीद सीजन में पलिया मंडी में संचालित मार्केटिंग के एक क्रय केंद्र ने 250 मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी एफसीआई में नहीं की है, जबकि गेहूं खरीद 21 जून को बंद हो गई थी। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी गेहूं की डिलीवरी न किए जाने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पलिया मंडी में संचालित क्रय केंद्र पर विपणन निरीक्षक/केंद्र प्रभारी कृष्ण प्रकाश ने 2633 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था, जिसके सापेक्ष अब तक 250 मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी एफसीआई में नहीं की गई है। इससे गेहूं की डिलीवरी में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर विभागीय अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्र बताते हैं कि पलिया स्थित एफसीआई के गोदाम में उतार धीमा होने के कारण गेहूं की डिलीवरी समय से नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद गोदाम में जगह न होने के कारण कुछ दिनों तक गेहूं का उतार नहीं हो सका। इस दौरान भंडारण एजेंसी ने मंडी में शेड भी किराए पर नहीं लिए। इससे गेहूं की डिलीवरी में देरी होने से एक क्रय केंद्र का 250 मीट्रिक टन यानी 2500 क्विंटल गेहूं का उतार एफसीआई के गोदाम में नहीं हो पाया है। इस गेहूं की कीमत 48 लाख रुपये बताई जा रही है। इसकी डिलीवरी में हो रही देरी से जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही जल्द से जल्द गेहूं डिलीवर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलर्स व ठेकेदार के लंबित भुगतान के लिए अधिकारी नामित
लखीमपुर खीरी। पिछले वर्ष खरीफ सीजन में हुई धान खरीद एवं रबी सीजन में परिवहन ठेकेदारों के लंबित देयकों का भुगतान कराने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता और सुभाष चंद्र को नामित किया है। निर्देश दिए हैं कि कार्यालय में प्राप्त मिलर्स, हैंडलिंग व परिवहन ठेकेदारों के देयकों भुगतान संबंधी बिलों का विधिवत परीक्षण किया जाए। इसके बाद संस्तुति सहित आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed