फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   233 complaints were received in the first camp under Nagar Palika Aapke Dwar

Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका आपके द्वार के तहत पहले कैंप में आईं 233 शिकायतें

Tue, 06 Jan 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
233 complaints were received in the first camp under Nagar Palika Aapke Dwar
नगर पालिका आपके द्वार कैंप का निरीक्षण करतीं एसडीएम व अन्य। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। जिला समाज कल्याण विभाग के निर्देशन में नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के लिए कैंप शुरू किए गए। पहले दिन कैंप में 233 शिकायतें आईं
विज्ञापन

पहला कैंप नीलकंठ मैदान में लगाया गया। कैंप की शुरुआत में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने की। उन्होंने यहां सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। पहले दिन के कैंप में वृद्धावस्था पेंशन के लिए 41, दिव्यांग पेंशन के लिए दो और विधवा पेंशन के लिए तीन आवेदन आए। राशन कार्ड संबंधित 163, विद्युत निगम की आठ, नगर पालिका की मार्ग, नाला-नाली और प्रकाश से संबंधित 16 शिकायतें आईं।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के जरूरतमंदों के लिए आवश्यक दस्तावेज आय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आदि का व्यय नगर पालिका वहन करेगी। अलग-अलग अतिथियों और स्थान पर आठ कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में दिव्यांग, विधवा, वृद्धावस्था, जनसेवा केंद्र, विद्युत निगम, राशन कार्ड, नगर पालिका सहित छह स्टाल लगाए गए। अधिकारियों ने कैंप का निरीक्षण कर योजनाओं के लाभ में आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार भीमचंद, ईओ संजय कुमार, सभासद हर्ष अवस्थी, राजेश वर्मा, भोली गिरि, राजेश अवस्थी, शत्रुघन मिश्र, विनोद स्वर्णकार, रविंद्र कटियार, धीरज वाजपेई, लवकुश शास्त्री आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि नगर पालिका परिषद से संबंधित जो समस्याएं आई हैं। उन पर बुधवार से काम शुरू हो जाएगा। अन्य विभागों से संबंधित मामले स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed