फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2188 people have not taken ration for a year, their names will be deleted

Lakhimpur Kheri News: एक साल से 2188 लोगों ने नहीं लिया राशन, कटेगा नाम

Sat, 30 Aug 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
2188 people have not taken ration for a year, their names will be deleted
लखीमपुर। जिले के 2188 कार्डधारकों ने एक साल से राशन नहीं लिया। सत्यापन के बाद यह राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 35 जीएसटी जमा करने वाले और 17 कार वाले भी गरीबों का राशन लेते पाए गए। भारत सरकार से डाटा आने के बाद पूर्ति विभाग ने सत्यापन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने उन लोगों की सूची सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग को भेजी है, जो जीएसटी जमा करते हैं। उनके नाम पर कार दर्ज है। ऐसे लोगों का सत्यापन करके राशन कार्ड निरस्त करने के लिए कहा गया है। सरकार से सूची मिलने के बाद अब पूर्ति विभाग इनका सत्यापन करा रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद कार्ड निरस्त किए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन से जो डाटा सामने आया है, उसमें 35 ऐसे लोगों के नाम हैं, वह जीएसटी देते हैं। इसके अलावा 10 लोगों के पास कार है। वहीं सात लोगों के पास भारी मोटर वाहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी सूची पूर्ति निरीक्षकों को सत्यापन के लिए भेजी गई है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिले के 2188 राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल से कोटे की दुकान से राशन ही नहीं लिया है। इनका भी सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed