फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की गई जान

सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की गई जान

Tue, 04 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की गई जान
थाना खीरी क्षेत्र के गांव अंबरसोत में सोमवार की शाम ट्रैक्टर पलट गया। जिससे नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। वहीं मंगलवार की सुबह सीतापुर हाईवे पर रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई, जिसमें ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उधर थाना नीमगांव क्षेत्र में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव अंबरसोत निवासी 40 वर्षीय राम खेलावन सोमवार को अपने खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गन्ना भरने गए थे। घर वालों ने बताया कि शाम करीब आठ बजे राम खेलावन गन्ना भरकर खेत से घर आ रहे थे। कुछ दूरी पर स्थित सड़क पर जब वह ट्रैक्टर चढ़ाने लगे तो इसी बीच सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रैक्टर के अगले पहिए उठ गए, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, राम खेलावन उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने राम खेलावन को मृत घोषित कर दिया। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर फोर लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। फोरलेन निर्माण के डिवाइडर फिलिंग कार्य में एक ट्रैक्रटर-ट्रॉली कार्य कर रहा था। इसी बीच जलभवन से करीब एक किलोमीटर आगे थाना खीरी क्षेत्र में सुबह करीब 10.30 बजे कैसरबाग (लखनऊ) डिपो की अनुबंधित बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई ट्रैक्टर के बीच से दो टुकड़े हो गए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रैक्टर-रोडवेज बस के टकराने की सूचना पर एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा और शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि उन्हें कोई खास चोट नहीं आई। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस में सवार कर गंतव्य को रवाना कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर आई थाना खीरी की ओयल पुलिस चौकी ने बस को कब्जे में लिया है। उधर सीओ सिटी ने बताया कि हादसे की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर थाना खीरी में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 60 वर्षीय रामासरे सिंह मंगलवार की दोपहर किसी काम से घर से बहजम की ओर जा रहे थे। गांव के पास ही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे बेहजम चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह उन्हें सीएचसी बेहजम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रामासरे सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मौत होने की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed